कैलिफोर्निया । हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई इस कछुए की फोटो देखकर की आपको उसके ऐशों आराम का पता लग जाएगा। आप ने अब तक कछुओं को तालाब के किनारे देखा होगा। वह एक दम खराब हालत में अपने कवच से ही अपनी रक्षा करता है, लेकिन अगर हम कहें कि एक कछुआ ऐसा भी है जो महंगे कपड़े पहनने और शराब पीने का शौकीन है। तो शायद आप को विश्वास न हो, दरअसल कैलिफोर्निया में रहने वाले एक दंपति ने कछुए को अपनी बेटी के रूप में पालते हैं।
4 साल के कछुए को बेटी की तरह प्यार करते हैं दंपति दरअसल कैलिफोर्निया निवासी केसी और डैनियल रहते है। वह पालतू कछुए को अपनी बेटी की तरह प्यार करते है। इतना ही नहीं दोनों ने कछुए का नाम ईधल रखा हुआ है। वह उसके प्रति अपना प्यार जताने के लिए कछुए के कपड़ों से मिलते-जुलते कपड़े ही पहनते हैं। केसी और डैनियल जहां भी जाते हैं अपनी इस पालतू कछुए ईथल को अपने साथ ले जाते हैं। हाल ही जब केसी और डैनियल ने एक पारिवारिक पोट्रेट फोटो सोशल मीडिया पर साझा की तो इसे यूजर्स ने बहुत पसंद किया।
इतना ही नहीं उनके यह फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चले है। पेशे से फैशन डिजायनर केसी को अपने कछुए के लिए नए-नए ड्रैस डिजायन करना बहुत पसंद है। वह उसे नई नई ड्रेस पहनाती भी हैं। कछुए को शराब और स्पा मसाज भी है बहुत पसंद 4 साल के कछुए ईथल को अंगूर की वाइन पीना और स्पा मसाज बहुत ही पसंद है। इतना ही नहीं उसे फैन्सी कपड़े पहनना भी काफी पसंद है। केसी और डैनियल के साथ वह भी अपने दिन की शुरुआत योग के साथ करती है। इतना ही नहीं इस कछुए को हफ्ते में एक से दो बार स्पा मसाज दिया जाता है।

