राष्ट्रीयCoronavirus cases in India: देश में एक दिन में कोरोनावायरस के 194...

Coronavirus cases in India: देश में एक दिन में कोरोनावायरस के 194 नए मामले आए, मरीजों की संख्या 918 पर पहुंची

[object Promise]

Coronavirus cases in India: देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं । पिछले 24 घंटों में कोरोना के 194 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 918 हो गई है। कोविड-19 की वजह से अब तक 19 लोगों की जान गई है । वहीं, 79 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हुए हैं या फिर उनकी स्थिति सुधरी है।

कोरोनावायरस खतरे को देखते हुए सरकार ने गुरुवार को 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक के राहत पैकेज की घोषणा की जबकि भारतीय रिजर्व बैंक ने कोरोनावायरस से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए रेपो दर, सीआरआर में कटौती और बैंकों को कर्ज की किस्त पर वसूली से तीन महीने तक रोक की अनुमति दी है।

कश्मीर में 11 मामले एक ही धार्मिक समूह से
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस के 28 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 25 लोग अभी भी संक्रमित हैं। इनमें 21 कश्मीर और पांच जम्मू संभाग से है। जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव-योजना रोहित कंसल ने बताया कि कश्मीर में 11 मामले तो एक ही धार्मिक समूह से जुड़े हैं। जबकि अन्य छह दूसरे समूह से। ये दोनों समूह सऊदी अरब से लौटे थे।

महाराष्ट्र में 200 के करीब पहुंच रहा आंकड़ा
महाराष्ट्र में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 181 तक पहुंच गई है। शनिवार को एक ही दिन 28 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 26 मरीजों ठीक होकर घर जा चुके हैं।

संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1000 की तरफ बढ़ा
देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या 918 हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी कर बताया कि इन 918 संक्रमितों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें से 80 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 19 लोगों की मौत हो गई है।

पश्चिम बंगाल में लोगों ने पेड़ पर बनाया घर
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में वांगिडी गांव में उन लोगों ने पेड़ पर अपना घर बना लिया है, जो हाल में चेन्नई से लौटे हैं। आइसोलेशन के लिए इनके घर में अलग कमरा नहीं है, इसलिए ये 14 दिन तक पेड़ पर ही रहेंगे। पुरुलिया गांव में इन मचानों का इस्तेमाल जंगली हाथियों पर नजर रखने और उनके हमले से बचने के लिए किया जाता है।

गुजरात में अब तक चार लोगों की मौत
गुजरात में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद में दो लोगों की और सूरत व भावनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद में एक 46 वर्षीय महिला की मौत 26 मार्च को हो गई। वह डायबिटीज और बीपी की बीमारी से ग्रसित थीं और वेंटिलेटर पर थीं।

महाराष्ट्र में मिले सात नए पॉजिटिव मामले, 160 हुई संक्रमितों की संख्या
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के सात नए मरीज मिले हैं। इसकी के साथ सबसे प्रभावित राज्यों में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 160 हो गई है। छह नए मरीजों में से पांच मुंबई के और दो नागपुर का शामिल है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 28 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories