राष्ट्रीयनिर्वस्त्र हो कर भागा क्वारेंटिन में रखा गया युवक, बुजुर्ग महिला को...

निर्वस्त्र हो कर भागा क्वारेंटिन में रखा गया युवक, बुजुर्ग महिला को दांतों से काट कर किया घायल, महिला की मौत

[object Promise]

चेन्नई । देश में एक के बाद एक कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इधर लापरवाही के भी कई केस सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडू से सामने आया है जहां श्रीलंका से लौटने के बाद कोरोना वायरस के चलते पास के एक गांव स्थित अपने घर में क्वारेंटिन रखा गया एक युवक निर्वस्त्र हो कर बाहर भाग गया।

पड़ोस में रहने वाली 80 वर्षीय एक महिला को बुरी तरह काट लिया, जिससे उस महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गले पर चोट के निशान थे. शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने  बताया कि आरोपी 35 वर्ष का है और और 2010 में मदुरै में उसने अपने मानसिक रोग का इलाज करवाया था। परिवार को कहना है कि श्रीलंका में उसके व्यापार में नुकसान होने के कारण वो एक बार फिर से मानसिक रुप से बीमार हो गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories