[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बनारस की सड़कों पर ‘लॉक डाउन’ के दौरान फ्रांसीसी पर्यटक साधु बनकर घूम रहा था, पुलिस ने होटल में कर दिया ‘क्वारंटाइन’
उत्तर प्रदेश

बनारस की सड़कों पर ‘लॉक डाउन’ के दौरान फ्रांसीसी पर्यटक साधु बनकर घूम रहा था, पुलिस ने होटल में कर दिया ‘क्वारंटाइन’

admin
Last updated: April 19, 2026 12:30 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

वाराणसी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को धता बताकर बनारस की सड़कों पर घूम रहे एक फ्रांसीसी पर्यटक को पकड़कर पुलिस ने होटल में ‘क्वारंटाइन’ कर दिया। बनारस में इस समय 100 से ज्यादा विदेशी पर्यटक अलग-अलग होटलों और गेस्टहाउस में ठहरे हैं।

जिला प्रशासन ने होटल संचालकों को इन विदेशी पर्यटकों को होटलों में ही क्वारंटाइन करने का आदेश दिया है। सोमवार को लॉकडाउन के बाद भी कई जगह विदेशी पर्यटक घूमते मिले। सोमवार को सड़कों पर घूम रहे फ्रांसीसी पर्यटक की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने इसको रोहनिया के पास पकड़ लिया।

साधु के वेष में मीरजापुर जा रहा था विदेशी पर्यटक
साधु के वेष में गले में कंठी-माला डाले लोगों से लिफ्ट लेकर मीरजापुर जाने की फिराक में घूम रहे इस विदेशी पर्यटक को मंगलवार को पकड़ने के बाद पुलिस दशाश्वमेध घाट स्थित जिस होटल में वह ठहरा था, वहां ले गई और उसे क्वारंटाइन कर दिया। होटल संचालक को किसी भी दशा में किसी भी विदेशी पर्यटक के बाहर न जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि बनारस में मौजूद विदेशी पर्यटक जहां ठहरे हैं उनको वहीं क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया गया है।

सड़कों पर निकले विदेशी पर्यटक तो पासपोर्ट होगा सीज
बनारस की सड़कों पर लॉक डाउन के दौरान अब अगर विदेशी पर्यटक घूमते मिले तो उनका पासपोर्ट सीज करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही होटल संचालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। गौरतलब है अब वाराणसी में विदेशियों के ठहरने की सूचना न देने पर शुक्रवार को ही 13 होटलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कोरोना से संक्रमित बेटे का इलाज डॉक्टर दंपती अपने ही नर्सिंग होम में कर रहे थे, डॉक्टर दंपती के खिलाफ केस दर्ज
Next Article जिला प्रशासन ने सब्जी से लेकर अनाज और फलों तक की कीमतें तय कर दी

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?