[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कोरोना से बचाव के लिए जनपद में मस्जिद के धर्मगुरुओं की अपीलों का असर नज़र आया। शुक्रवार को लोगों ने मस्जिदों की बजाए घरों पर ही नमाज पढ़ी। मस्जिदों में सिर्फ व्यवस्था से जुड़े लोगों ने वो भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज पढ़ी।
कोरोना को देखते हुए पहले ही लोगों ने तय कर लिया था कि लॉकडाउन के दौरान घरों में ही नमाज पढ़ी जाएगी। इस बारे में लोगों से सरकार के दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने को कहा है। जुमे को इसका व्याप्क असर दिखाई पड़ा। कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र की ज्यादातर मस्जिदों पर सन्नाटा था। घरों में नमाज पढ़ लोगों ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से दुनिया और देश की सुरक्षा की दुआ मांगी।
पडरौना शहर में सावधानी
कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार को शहर में थोड़ी सावधानी नज़र आई। प्रशासन के आदेश से किराना और दवा की दुकानें खुली हैं। लोग यदि किन्हीं वजहों से निकले तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नज़र आए। कुशीनगर में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए सुबह मिलने वाली छूट दी गई है। प्रशासन अब डोर टू डोर होम डिलेवरी का दावा कर रहा है लेकिन अभी यह इंतजाम पुख्ता तौर पर लागू नहीं हो पाया है। दुकानदार कह रहे हैं कि उनके पास पर्याप्त संख्या में स्टॉफ नहीं है जिससे वे होम डिलेवरी करा पाएं। इस बीच एसपी बिनोद कुमार मिश्रा.जिला मजिस्ट्रेट सहित अन्य कई अधिकारी गश्त कर लॉकडाउन का जायजा लेते रहे।


