[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाईयों ने मां को बाथरूम में बंद कर बहन के साथ कर डाला ये दिल दहलाने वाला कांड
उत्तर प्रदेश

भाईयों ने मां को बाथरूम में बंद कर बहन के साथ कर डाला ये दिल दहलाने वाला कांड

admin
Last updated: April 19, 2026 12:31 pm
admin
Share
SHARE

भाईयों ने मां को बाथरूम में बंद कर बहन के साथ कर डाला ये दिल दहलाने वाला कांड

बरेली। जनपद में एक सनसनीखेज वारदात में दो भाइयों ने अपनी मां को बाथरूम में बंद करके सगी छोटी बहन को निर्ममता पूर्वक पीट-पीट कर मौत को घाट उतार दिया। बहन का कसूर सिर्फ इतना था कि वो दूसरे धर्म के लड़के से मोहब्बत करती थी और उसके साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल को दहला देने वाली ये वारदात सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोविंदापुर की है।

भाइयों ने ही कर दी हत्या

गौरतलब है कि 17 साल की मुस्कान नाम की किशोरी की मुस्कान छीनने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसके वो सगे भाई हैं जिन पर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। रिपोर्ट के मुताबिक मुस्कान को एक दूसरे धर्म के लड़के से मोहब्बत हो गई थी। इसके बाद वो उस लड़के के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई थी। पुलिस ने गुरुवार को उसे बरामद किया था और बिना कोर्ट में बयान दर्ज कराए ही उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया था।

चारपाई के पाए से पीट-पीटकर मार डाला

दूसरे धर्म के लड़के के साथ बहन का मोहब्बत करना, भाइयों को नागवार गुजरा। इसलिए शुक्रवार को मुस्कान के भाइयों ने मां को बाथरूम में बंद कर बहन को चारपाई के पाए से पीटना शुरू कर दिया। सगे भाइयों ने मुस्कान को इतनी निर्ममता से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई । मुस्कान की मौत के बाद से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोनों भाइयों पर मुकदमा दर्ज

बरेली में हुई सनसनीखेज वारदात के बारे में एसपी सिटी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि मां की तहरीर पर मृतक किशोरी मुस्कान के दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है । मुस्कान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है। हत्या में प्रयुक्त चारपाई के पाए समेत अन्य साक्ष्यों को पुलिस ने एकत्रित कर लिया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को लेकर डीएम ने जनपदवासियों से की अपील
Next Article कोरोना वायरस के भारत में 21 राज्यों में अबतक सामने आए 258 कन्फर्म मामले

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?