[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भारतीय खिलाड़ियों ने ‘कोविड-19’ महामारी से लड़ने के लिए सभी भारतीयों से ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील की
खेल

भारतीय खिलाड़ियों ने ‘कोविड-19’ महामारी से लड़ने के लिए सभी भारतीयों से ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील की

admin
Last updated: April 18, 2026 9:07 am
admin
Share
SHARE

भारतीय खिलाड़ियों ने ‘कोविड-19’ महामारी से लड़ने के लिए सभी भारतीयों से ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संबोधन से प्रेरित होकर भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) समेत कई शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए सभी भारतीयों से ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील की।

पीएम मोदी ने गुरुवार शाम कोरोना संकट पर देश के नाम संबोधन में 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का आह्वान किया और कहा कि आवश्यक सेवाओं वाले लोगों को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए सतर्क रहिए, चौकस और जागरूक रहें। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित निर्धारित मानदंडों का पालन करने की जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा देश और दुनिया भर के उन सभी चिकित्सा पेशेवरों का विशेष उल्लेख जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सारे प्रयास कर रहे हैं। व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखते हुए चलिए हम उनका सहयोग करते हैं।’’

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भी देशवासियों से प्रधानमंत्री की अपील पर ध्यान देने का अनुरोध किया। उनके अलावा शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह ने भी ऐसा ही कहा।

शास्त्री ने ट्वीट किया, ‘‘चलिये अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मिलकर 22 मार्च को सुबह सात से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगाते हैं। हमें एक राष्ट्र के रूप में बेहद संयम दिखाने की जरूरत है।’’

धवन ने लिखा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी से 22 मार्च को घर पर रहकर जनता कर्फ्यू का पालन करने का अनुरोध किया है। आप सभी सुरक्षित रहें और ध्यान रखें।’’

अश्विन ने लिखा, ‘‘मानो या न मानो, एक अरब लोगों की आबादी वाले हमारे देश को अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात सुनने की जरूरत है।’’

हरभजन ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुझावों से पूरी तरह सहमत हूं और मैं उन्हीं के अनुसार काम करूंगा और सभी को संदेश पहुंचाऊंगा। उम्मीद करता हूं कि सभी भारतीय ऐसा करेंगे।’’

ओलंपिक खेलों के सितारे जैसे पहलवान योगेश्वर दत्त, विनेश फोगाट, बबीता फोगाट, साक्षी मलिक और हाकी खिलाड़ी रानी ने भी मोदी के संबंधोन के बाद ट्वीट किए।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Ankita Dave Sexy Photo Video : अंकिता दावे ने बिकिनी में शेयर की हॉट तस्वीर, फैंस की उड़ी रातों को नींद
Next Article रानी चटर्जी के लेटेस्ट सेक्सी वीडियो ने मचाया हंगामाए हाॅट फिगर देख लाखों फैंस के दिलों बढ़ गयी धड़कनें !

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?