[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से  दे दिया इस्तीफा , शिवराज ने विधायकों को डिनर पर बुलाया
राष्ट्रीय

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से  दे दिया इस्तीफा , शिवराज ने विधायकों को डिनर पर बुलाया

admin
Last updated: April 17, 2026 3:03 pm
admin
Share
SHARE

  • Tweet

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आज शाम तक कांग्रेस को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करना था। नंबर कम होने की वजह से कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया। कमलनाथ के इस्तीफे के बाद से ही भाजपा खेमे में हलचल शुरू हो गई है।

कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब सवाल ये उठ रहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की ओर से अगला चेहरा कौन होगा, शिवराज या कोई और? इसी बीच खबर ये है कि शिवराज सिंह ने सभी विधायकों को खाने पर बुलाया है। माना जा रहा है कि वहां पर आगे की रणनीति पर विचार होगा।

विधायक दल का नेता कौन?
वैसे तो अधिकतर लोग यही मान रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान ही फिर से विधायक दल के नेता होंगे और मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन कयास और भी लगाए जा रहे हैं। विधायकों के डिनर पर बुलाकर उन्होंने सत्ता पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश शुरू भी कर दी है।

बता दें कि कमलनाथ ने इस्तीफा देने से पहले अपने 15 सालों के का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था और कहा कि भाजपा शुरू से ही उनके खिलाफ साजिश कर रही थी। वैसे कमलनाथ इससे पहले तक कहते रहे कि उनके पास बहुमत है, लेकिन कमलनाथ के इस्तीफे से कुछ समय पहले ही दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया था कांग्रेस के पास नंबर कम हैं।










Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Nirbhaya Case: 7 साल बाद इंसाफ, निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया
Next Article निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट के बाहर पिटते-पिटते बचे

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?