[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गलत और संदेहपूर्ण बताया रंजन गोगोई का राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नामांकन
राष्ट्रीय

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गलत और संदेहपूर्ण बताया रंजन गोगोई का राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नामांकन

admin
Last updated: April 17, 2026 3:03 pm
admin
Share
SHARE

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गलत और संदेहपूर्ण बताया रंजन गोगोई का राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नामांकन

चंडीगढ़। भारत के पूर्व चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई की राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नामांकन को गलत और संदेहपूर्ण बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया कि गोगोई केंद्र की मौजूदा सरकार के लिए लाभदायक रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोगोई के नामांकन पर लाजि़मी तौर पर उंगली उठनी ही थी क्योंकि कोई भी संवेदनशील व्यक्ति सरकार के ऐसे किसी भी कदम का विरोध करेगा।

अपनी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर करवाए गए एक सम्मेलन के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा सरकारों को अपनी जि़म्मेदारी समझनी होगी और वह राजनैतिक फायदों के लिए संस्थाओं को इस्तेमाल नहीं कर सकते जोकि गोगोई के नामांकन के मामले में हुई है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य जज के तौर पर सेवा-मुक्ति के छह महीनों के कम समय में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा गोगोई के नामांकन और इस पद से सेवा-मुक्त होने से कुछ सालों के बाद कांग्रेस की टिकट पर राज्य सभा चुने जाने की समानता को अलग किया। उन्होंने कहा कि मिश्रा, गोगोई की तरह राज्य सभा मेंबर नहीं बने थे बल्कि उन्होंने मुख्य जज के तौर पर सेवा-मुक्त होने के सात साल बाद राज्य सभा की सीट के लिए चुनाव लड़ी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सेना अधिकारी, जज और सम्बन्धित क्षेत्रों से अन्य लोग अक्सर ही राजनीति में दाखि़ल होकर चुनाव लड़ते हैं और सेना के पूर्व प्रमुख जनरल जे.जे. सिंह को भी पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने उनके खि़लाफ़ चुनावी मैदान में उतारा था। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि गोगोई भी राजनीति में आने के हकदार हैं परन्तु उनको सेवा-मुक्ति से 4-5 सालों के बाद चुनाव लडऩा चाहिए था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो उनकी सरकार ने भी सेवा-मुक्त जजों को विभिन्न कमिश्नों के लिए नामांकित किया था परन्तु उनका कोई राजनैतिक या सरकार की तरफ कोई झुकाव नहीं था। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वह स्पष्ट करते हैं कि वह कभी भी चीफ़ जस्टिस के हक में ऐसा पक्ष लेने के लिए सहमत नहीं होंगे जैसे कि गोगोई के लिए किया गया था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Coronavirus : कोरोना के खौफ से मुंबई हुई वीरान, महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 45, भारत में 171 पाजिटिव
Next Article कोविड-19 : कुतुब मीनार सुनसान पड़ी , कम हुई लोटस टेम्पल में लोगों की भीड़

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?