[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोविड-19 : कुतुब मीनार सुनसान पड़ी , कम हुई लोटस टेम्पल में लोगों की भीड़
राष्ट्रीय

कोविड-19 : कुतुब मीनार सुनसान पड़ी , कम हुई लोटस टेम्पल में लोगों की भीड़

admin
Last updated: April 17, 2026 3:03 pm
admin
Share
SHARE

कोविड-19 : कुतुब मीनार सुनसान पड़ी , कम हुई लोटस टेम्पल में लोगों की भीड़

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से सरकार ने दिल्ली समेत देश के सभी राष्ट्रीय संग्रहालयों और स्मारक स्थलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। इसके बाद दिल्ली की ऐतिहासिक कुतुब मीनार और लोटस टेम्पल के आसपास रौनक ही खत्म हो गई है। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 169 लोग पीड़ित हो गए हैं। इनमें तीन लोगों की मौत हो गई है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) संरक्षित कुतुब मीनार का रिसेप्शन पंद पड़ा हुआ है। यहां का नजारा काफी उदासीन दिख रहा है और आसपास कुछ निजी सुरक्षा गार्ड और एक छोटी अस्थायी दुकान के अलावा और कुछ नजर नहीं आ रहा।

कुतुब मीनार के बाहर खाने-पीने की चीज बेचने वाले राम लाल ने बताया कि मैंने इसे अभी खोला है। साल का यह समय, जब न तो बहुत गर्मी है और न ही ज्यादा ठंड है, यह व्यापार के हिलाज से पीक सीजन है। मगर कोरोना की वजह से इस बार धंधा ही चौपट हो गया है।

बंद कुतुब मीनार के रिसेप्शन पर मौजूद एक सरकारी कर्मचारी ने बताया कि अभी भी हम देख रहे हैं कि पाबंदियों से अनभिज्ञ 10 से 15 लोग इधर आते हैं। पिछले साल मध्य मार्च में हमें बड़ी मुश्किल से भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा था। यह भी एक विडंबना ही है।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा संसद में साझा आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 में कुतुब मीनार में 29 लाख पर्यटकों ने दौरा किया था।

मगर विडंबना यह है कि कोरोना के प्रकोप के चलते अब यहां खामोशी छाई हुई है।

दक्षिणी दिल्ली स्थित लोटस टेम्पल में कुतुब मीनार जैसी खामोशी तो नहीं मिली, मगर यहां पर भी लोगों की चहमकदमी 90 फीसदी तक कम हो गई है।

जब मंदिर का दौरा किया, तो मंदिर के आसपास मुश्किल से 100 लोग दिख रहे थे, जबकि मुख्य मंदिर क्षेत्र बंद था।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गलत और संदेहपूर्ण बताया रंजन गोगोई का राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नामांकन
Next Article तमिलनाडु में मिला कोरोना संक्रमित आयरलैंड का छात्र

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?