जिला स्वास्थ्य समिति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा दिए आवश्यक निर्देश

0
1

जिला स्वास्थ्य समिति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा दिए आवश्यक निर्देश

सबसे खराब प्रगति वाले एमओआईसी सिंहपुर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिए निर्देश।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज कैंप कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा किया। बैठक में जिलाधिकारी ने बिंदुवार संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा सबसे खराब प्रगति वाले ब्लॉक सिंहपुर के एमओआईसी सुधीर कुमार से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएम श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।