[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोरोनावायरस को लेकर बिहार सरकार सतर्क, अभी तक कोई मामला पॉजिटिव नहीं
राष्ट्रीय

कोरोनावायरस को लेकर बिहार सरकार सतर्क, अभी तक कोई मामला पॉजिटिव नहीं

admin
Last updated: April 17, 2026 3:05 pm
admin
Share
SHARE

कोरोनावायरस को लेकर बिहार सरकार सतर्क, अभी तक कोई मामला पॉजिटिव नहीं

पटना। बिहार सरकार कोरोना वायरस के खतरे और संक्रमण से बचाव को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सरकार इस खतरे से बचाव के लिए कई एहतियाती फैसले लिए हैं। शुक्रवार को जहां राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, पार्क बंद किए गए, वहीं सरकारी कार्यालयों में ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मियों को आल्टरनेट डे यानी एक दिन छोडक़र बुलाने का आदेश जारी किया गया है।

हालांकि अभी तक बिहार में एक भी कोरोनावायरस का मामला पॉजिटिव नहीं हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी विभागाध्यक्ष ऐसी व्यवस्था करेंगे कि उनके कार्यालय में कर्मियों का एकसाथ जुटना नहीं हो सके।

इसके तहत ग्रुप सी और डी के कर्मियों को आल्टरनेट डे (एक दिन छोडक़र) कार्यालय आने का निर्देश दिया जाए। इसके अलावा, भारत-नेपाल सीमा पर कोरोनावायरस के संक्रमण की जांच की व्यवस्था और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल यह व्यवस्था 31 मार्च तक लागू होगी। उसके बाद फिर से स्थिति की समीक्षा कर आगे के आदेश निर्गत किए जाएंगे।

इस बीच, बिहार में अब तक 57 संदिग्धों की जांच कराई गई है, परंतु एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 25 जनवरी से अब तक कोरोना से पीडि़त देशों से लौटे कुल 274 यात्रियों को सर्विलांस (निगरानी) पर रखा गया है, जिनमें से 86 लोगों को 14 दिनों की निगरानी के बाद छुट्टी दे दी गई।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कोरोना का कहर शेयर बाजार में, गिरकर संभला सेंसेक्स
Next Article MP LIVE: सस्पेंस बरक़रार फ्लोर टेस्ट को लेकर, विधानसभा का बजट सत्र शुरू

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?