[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CoronaVirus Updates: INDIA में अब तक 110 मामले, ईरान से जैसेलमेर पहुंचे 53 भारतीय स्टूडेंट
राष्ट्रीय

CoronaVirus Updates: INDIA में अब तक 110 मामले, ईरान से जैसेलमेर पहुंचे 53 भारतीय स्टूडेंट

admin
Last updated: April 17, 2026 3:05 pm
admin
Share
SHARE

CoronaVirus Updates: INDIA में अब तक 110 मामले, ईरान से जैसेलमेर पहुंचे 53 भारतीय स्टूडेंट

जैसलमेर। कोरोना वायरस (Corona virus) के संक्रमण के खतरे को देखते हुए एयर इंडिया का एक विशेष विमान ईरान (Iran) से 53 भारतीयों का एक दल लेकर जैसलमेर पहुंचा है । इस दल में 53 लोग हैं, जिसमें 52 स्टूडेंट और एक शिक्षक शामिल हैं। इस दल में शामिल सभी लोगों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग होगी। स्क्रीनिंग के बाद सभी को सैन्य क्षेत्र में ले जाएगा और इन्हें वेलनेस सेंटर में रखा जाएगा। वहां इनकी 14 दिनों तक देखरेख की जाएगी। गौरतलब है कि 15 मार्च को भी 234 भारतीयों को आर्मी एरिया में बने आइसोलेशन वार्ड कम वेलनेस सेंटर (Wellness center) में शिफ्ट किया गया।

CoronaVirus Updates: INDIA में अब तक 110 मामले, ईरान से जैसेलमेर पहुंचे 53 भारतीय स्टूडेंट
CoronaVirus Updates: INDIA में अब तक 110 मामले, ईरान से जैसेलमेर पहुंचे 53 भारतीय स्टूडेंट

वहीं एस जयशंकर ने बताया कि ईरान से भारतीयों की चौथी खेप आई है, जिसमें 53 स्टूडेंट और एक टीचर शामिल है। इन्हें तेहरान और शिराज से लाया गया है । ईरान से अबतक 389 लोग भारत लाए जा चुके हैं। उन्होंने ईरान में भारतीय एंबेसी और ईरान अथॉरिटीज का धन्यवाद किया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में कहा था कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि ईरान के अलग-अलग प्रांतों में करीब 6000 भारतीय फंसे हुए हैं। इन प्रांतों से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का इस बात पर पूरा फोकस है कि वह सभी भारतीयों को वहां से सुरक्षित भारत लेकर आए।

CoronaVirus Updates: INDIA में अब तक 110 मामले, ईरान से जैसेलमेर पहुंचे 53 भारतीय स्टूडेंट

रविवार की सुबह 234 भारतीयों को ईरान से दो विमानों में जैसलमेर लाया गया था। इस दौरान आर्मी, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला मौजूदा रहा। ईरान से भारत पहुंचे इन सभी भारतीयों की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव है। जैसलमेर एयरपोर्ट पर इनकी पूरी तरह से स्क्रीनिंग कर उन्हें बसों से आइसोलेशन वार्ड कम वेलनेस सेंटर ले जाया गया। जैसलमेर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर बने आर्मी के आइसोलेशन वार्ड कम वेलनेस सेंटर में 500 से 1 हज़ार बेड तक की व्यवस्था की गई है। ईरान से आए ये सभी यात्री आगामी 14 दिनों तक डॉक्टर्स की विशेष निगरानी में रहेंगे। वहां इनकी पूरी देखरेख होगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कोरोना वायरस: इस देश के लोग मुखमरी के कगार पर, लाॅकडाउन के चलते पैसे-पैसे के मोहताज !
Next Article यदि भाग रहे हैं कोविड-19 के संदिग्ध, तो उन्हें दोष न दें : सौरभ भारद्वाज

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?