[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » BJP सांसद प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे भोजपुरी भाषा को 8वीं सूची में लाने के लिए
राष्ट्रीय

BJP सांसद प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे भोजपुरी भाषा को 8वीं सूची में लाने के लिए

admin
Last updated: April 17, 2026 3:05 pm
admin
Share
SHARE

BJP सांसद प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे भोजपुरी भाषा को 8वीं सूची में लाने के लिए

पटना। गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रवि किशन ने बिहार दौरे पर राज्यपाल फागू चौहान से राजभवन जाकर मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री, भाषा और साहित्य को लेकर विस्तार से बातचीत की। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनजागृति लाने के विषय पर भी राज्यपाल फागू चौहान से चर्चा की। रवि किशन ने राज्यपाल से मिलने के बाद राजभवन से निकलकर पत्रकारों को बताया कि राज्यपाल से उनकी मुलाकात बेहद खास और सफल रही।

इस दौरान उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान के साथ भोजपुरी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए सदन में प्राइवेट मेंबर बिल लाने की बात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज भोजपुरी दुनियाभर में पसंद की जाने और बोली जाने वाली भाषा बन गई है, इसलिए मैथिली के तर्ज पर अब भोजपुरी को 8 वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए हमने सदन में मेमोरेंडम दिया है।

अभिनेता रवि किशन ने बिहार के नागरिकों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक होने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि भारतीय रिवाज की तरह किसी से मिलने पर हाथ मिलाने की जगह हाथ जोड़कर अभिवादन करें। हमारी वैदिक परंपरा में हाथ जोड़ने के बेहद फायदे भी हैं। कोरोना पर केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार का पूरा ध्यान है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री जी ने पहले ही देशवासियों को इससे बचाव के लिए संदेश दिए और कई अहम कदम उठाए। इसके लिए हम उनको धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का भी इस वायरस के प्रभाव पर पूरी तरह से नजर है, वे हर दिन इसकी समीक्षा भी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से इसके लिए सतर्क रहने की अपील की।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article यदि भाग रहे हैं कोविड-19 के संदिग्ध, तो उन्हें दोष न दें : सौरभ भारद्वाज
Next Article Coronavirus : सिटी SP और उनकी पत्नी भी संदिग्ध, हाल ही में घूमने गए थे इटली

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?