राष्ट्रीयराज्यसभा चुनाव : अब गुजरात में कांग्रेस के लिए संकट, दो और...

राज्यसभा चुनाव : अब गुजरात में कांग्रेस के लिए संकट, दो और विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार

राज्यसभा चुनाव : अब गुजरात में कांग्रेस के लिए संकट, दो और विधायक पार्टी छोड़ने को तैयार

नई दिल्ली/अहमदाबाद। राज्यसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस अब गुजरात में भी संकट का सामना कर रही है। चार विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं और दो अन्य विधायक भी इसकी तैयारी में हैं। शीर्ष सूत्रों ने यह जानकारी दी। गुजरात के स्पीकर ने चार विधायकों के इस्तीफा देने की पुष्टि की है। इनमें सोमाभाई पटेल, प्रवीण मारू और प्रद्युमन सिंह जडेजा शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, दक्षिण गुजरात से दो और विधायक-जीतू चौधरी और मंगल गावित भी इस्तीफा दे सकते हैं और पार्टी इन दोनों नेताओं से संपर्क स्थापित नहीं कर पा रही है।

यह संकट तब शुरू हुआ, जब सत्तारूढ़ भाजपा ने पांचवें उम्मीदवार के तौर पर नरहरि अमीन का नाम आगे किया। अमीन पूर्व में कांग्रेसी रह चुके हैं।

कांग्रेस राज्य इकाई ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो नामों अर्जुन मोडवाडिया और भरत सिंह सोलंकी का नाम आगे किया था, लेकिन पार्टी शक्तिसिंह गोहिल और राजीव शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाना चाहती थी। राज्य इकाई द्वारा विरोध के बाद, शुक्ला के नाम को हटा दिया गया और उनके स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के बेटे भरत सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया गया।

इस बीच, मोडवाडिया ने कहा है कि उन्हें राज्य की राजनीति में ज्यादा रुचि है।

अब विधायकों के विद्रोह के बाद, कांग्रेस संभवत: राज्यसभा में एक सीट ही जीत पाएगी और दूसरी सीट के लिए उसे बागी विधायकों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories