राष्ट्रीयदिल्ली :CBI ने पकड़ा प्रसाद नगर थाने का हवलदार और एक वकील,...

दिल्ली :CBI ने पकड़ा प्रसाद नगर थाने का हवलदार और एक वकील, रिश्वत मांगने का आरोप

दिल्ली :CBI ने पकड़ा प्रसाद नगर थाने का हवलदार और एक वकील, रिश्वत मांगने का आरोप

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने शनिवार को मध्य दिल्ली जिले के प्रसाद नगर थाने में तैनात एक हवलदार सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में एक वकील भी है। ये दोनों मिलकर एक आरोपी को छोडऩे/छुड़वा देने की एवज में एक लाख रुपए रिश्वत मांग रहे थे। सीबीआई की टीम द्वारा हवलदार के साथ वकील को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि रविवार देर रात मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हवलदार का नाम सत्य नारायण है। उसके साथ गिरफ्तार वकील का नाम सोनी है। दोनों मिलकर एक शख्स से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे। जो शख्स सीबीआई का शिकायतकर्ता बना है दरअसल वो प्रसाद नगर थाने में दर्ज जेवरात चोरी के एक मामले में आरोपी है।

डीसीपी के अनुसार, प्रसाद नगर थाने में 22 जनवरी 2020 को एफआईआर नंबर 21 पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर के मुताबिक चोरी सोने के जेवरात की हुई थी। इस मामले की तफ्तीश हवलदार सत्यनारायण के पास थी। हवलदार एक वकील के जरिये चोरी के मामले के आरोपी से एक लाख रुपए मांग रहा था। संदिग्ध ने रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से कर दी।

जिला पुलिस के मुताबिक, शनिवार दिन के वक्त सीबीआई की टीम ने पहले आरोपी वकील को गिरफ्तार किया। रात के वक्त सीबीआई की टीम ने प्रसाद नगर थाने में तैनात हवलदार सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हवलदार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विभागीय जांच और सीबीआई से मिले दस्तावेजों के आधार पर आरोपी हवलदार के खिलाफ दिल्ली पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories