राष्ट्रीयCORONAVIRUS : ब्रिटिश नागरिक मिला संक्रमित, कोच्चि हवाईअड्डे पर पर्यटकों को...

CORONAVIRUS : ब्रिटिश नागरिक मिला संक्रमित, कोच्चि हवाईअड्डे पर पर्यटकों को रोका

CORONAVIRUS :  ब्रिटिश नागरिक मिला संक्रमित, कोच्चि हवाईअड्डे पर पर्यटकों को रोका

नई दिल्ली। कोरोनावायरस से संक्रमित एक ब्रिटिश नागरिक सहित विदेशी पर्यटकों के एक समूह को कोच्चि हवाईअड्डे पर रविवार को दुबई जाने से रोक दिया गया। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। मरीज दो मार्च को केरल पहुंचे और सात मार्च को मुन्नार, लेकिन 10 मार्च को उनमें कोरोनोवायरस के लक्षण देखे गए, जिसके बाद से उसे सरकारी रिसॉर्ट में निगरानी में रहने के लिए कहा गया। तब से वे निगरानी शिविर में हैं।

वहीं इस विशेष समूह को आइसोलेशन में ही रहने को कहा गया है। उनमें से एक पर्यटक के दूसरे टेस्ट के परिणाम का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन पूरा समूह रविवार को सभी प्रोटोकॉल तोड़ते हुए कोच्चि हवाईअड्डे जा पहुंचा।

हवाईअड्डे पर आव्रजन प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे दुबई जाने वाले विमान में चढ़ गए। जैसे ही अधिकारियों को इस बात की भनक लगी वे तुरंत वहां पहुंचे और सभी 270 यात्रियों को विमान से बाहर निकलने और स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरने को कहा। सभी को अस्पताल जाने के लिए कहा गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories