राष्ट्रीयराज्यसभा चुनाव : कांग्रेस को MP के बाद गुजरात में भी झटका,...

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस को MP के बाद गुजरात में भी झटका, 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा!

राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस को MP के बाद गुजरात में भी झटका, 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा!

नई दिल्ली। लगातार दो लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना कर चुकी दिग्गज राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस इस समय काफी मुश्किलों का सामना कर रही है। मध्य प्रदेश में जबरदस्त सियासी हलचल मची हुई है, जिससे कमलनाथ सरकार का सिंहासन डोलता हुआ दिख रहा है। इस बीच कांग्रेस को गुजरात से भी झटका लगा है।

26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात में भी बगावत के स्वर उठने लगे हैं। कांग्रेस के चार विधायकों मंगल गावित, जेवी काकडिय़ा, सोमाभाई पटेल और प्रद्युमन जडेजा के इस्तीफा देने की खबरें हैं। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। हालांकि कांग्रेस के विधायक विरजभाई थुम्मर ने इन बातों को पूरी तरह से खारिज किया है। इस बीच, कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका को देखते हुए अपने कई विधायकों को जयपुर भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने अभय भारद्वाज, रमीवा बेन बारा व नरहरि अमीन तथा कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल व भरत सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। गुजरात में चार सीटों पर चुनाव होना है। यहां विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। इनमें से भाजपा के 103 और कांग्रेस के 73 विधायक हैं। गुजरात में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 37 विधायकों का समर्थन जरूरी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories