राष्ट्रीयभाजपा चलाएगी कोरोना वायरस को लेकर जन जागरण अभियान – डॉ सतीश...

भाजपा चलाएगी कोरोना वायरस को लेकर जन जागरण अभियान – डॉ सतीश पूनिया

भाजपा चलाएगी कोरोना वायरस को लेकर जन जागरण अभियान – डॉ सतीश पूनिया

जयपुर । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने शनिवार को अपने निवास स्थान पर जन सुनवाई के दौरान मास्क पहनकर कोरोना वायरस को लेकर जन जागरण अभियान की शुरुआत की तथा भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान के सम्बंध में पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। पार्टी के निर्देशानुसार डॉ पूनिया ने अहमदाबाद के अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिये।
डॉ पूनियां ने निवास स्थान पर जनसुनवाई के दौरान उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता, नेता और जनप्रतिनिधि कोरोना वायरस को लेकर जन जागरण अभियान चलाएंगे। इसके तहत पत्रक, मीडिया एवं सोशल मीडिया के जरिए जनता से इस महामारी को रोकने के लिए जागरूकता का संदेश देंगे। डॉ पूनियां ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस महामारी को रोकने में निश्चित रूप से कामयाब होगी। मेरी विनम्र अपील है कि सभी लोग मिलकर सावधानी बरतें और जागरूकता अभियान चलाएं। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को भी इस वायरस से बचने के उपायों की जानकारी दी।
डॉ पूनियां ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को महामारी घोषित किया है। भारत में भी सरकार की ओर से इसको लेकर सावधानी बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इस देश पर जब भी इस तरीके के आक्रमण हुए हैं, चाहे वायरस के रूप में भी, लेकिन भारत के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और उनकी जागरूकता ने उन वायरस के आक्रमण को निष्फल किया है। यह एक ऐसे किस्म का वायरस है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। सामान्य तौर पर कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। जिस तरीके से डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जो सामान्य हिदायतें हैं, जैसे बार-बार हाथ धोना, अपने हाथों से मुंह व आंखों को टच नहीं करना, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ से बचना और कोरोना या फ्लू के लक्षण होने पर चिकित्सक से सलाह लें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories