राष्ट्रीयपुलिस ने दी चेतावनी, साल भर की जेल होगी कोरोनावायरस पर अफवाह...

पुलिस ने दी चेतावनी, साल भर की जेल होगी कोरोनावायरस पर अफवाह फैलाने पर

पुलिस ने दी चेतावनी, साल भर की जेल होगी कोरोनावायरस पर अफवाह फैलाने पर

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो लोग कोरोनावायरस को लेकर गलत खबरें और अफवाहें फैलाएंगे, उन्हें एक साल की जेल हो सकती है। पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने कहा कि गलत खबरें और अफवाह समाज के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने कहा कि जो लोग कोरोनावायरस को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां फैला रहे हैं और डर का माहौल बना रहे हैं, उन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अधिनियम के तहत सजा मिलेगी।

इस अधिनियम के तहत एक साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। इस अधिनियम की धारा 54 में कहा गया है, जो कोई आपदा या इसकी गंभीरता या परिणाम को लेकर गलत जानकारी फैला रहा है, वह दोषी पाए जाने पर दंडित किया जा सकता है। उसे एक साल तक की जेल या जुर्माने के साथ एक साल की जेल हो सकती है।

राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद करने और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने शनिवार रात मीडिया को कोरोनावायरस के अपुष्ट मामलों की खबरें प्रसारित करने को लेकर भी चेतावनी दी। उन्होंने मीडिया संस्थानों से कहा कि वे कोरोनावायरस के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई सूचनाओं को सख्ती से लागू करें। उन्होंने कहा, जो भी गलत खबरें फैला रहे हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories