प्रदेशMP : सरकारी नौकरी से इस्तीफा मंजूर भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सोलंकी...

MP : सरकारी नौकरी से इस्तीफा मंजूर भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सोलंकी का

MP : सरकारी नौकरी से इस्तीफा मंजूर भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सोलंकी का

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी का सहायक प्राध्यापक पद से दिया गया इस्तीफा राज्य शासन ने मंजूर कर लिया है। इस्तीफा मंजूर न होने की स्थिति में उनका नामांकन रद्द होने की आशंका जताई जा रही थी। भाजपा ने गुरुवार को डॉ. सोलंकी को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद डॉ. सोलंकी ने महाविद्यालय के प्राचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। वह बड़वानी के शासकीय भीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक थे।

राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव संजीव कुमार जैन ने शनिवार को एक आदेश जारी कर डॉ. सोलंकी का इस्तीफा मंजूर किए जाने की बात कही है। इस आदेश में कहा गया है कि सोलंकी की शासकीय सेवा अवधि 20 साल से कम है, इसलिए उन्हें पेंशन की पात्रता नहीं होगी।

भाजपा ने डॉ. सोलंकी का शुक्रवार तक इस्तीफा मंजूर न होने के चलते तीसरे उम्मीदवार के तौर पर पूर्व मंत्री रंजना बघेल का भी नामांकन भरवाया था। आशंका थी कि डॉ. सोलंकी का सरकारी नौकरी से इस्तीफा मंजूर न होने की स्थिति में नामांकन रद्द हो सकता है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories