[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देश में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, गई जान 68 वर्षीय महिला की, 85 लोग पीड़ित, 9 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद
राष्ट्रीय

देश में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, गई जान 68 वर्षीय महिला की, 85 लोग पीड़ित, 9 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद

admin
Last updated: April 17, 2026 3:06 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस अपना कहर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। कोराेना से अब दूसरी मौत हो गई है। अबकी बार दिल्ली में कोरोना वायरस से 68 वर्षीय महिला ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है। महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी। मृतक महिला का बेटा हाल ही में इटली से लौटा था। वह भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

इससे पहले कोरोना वायरस से कर्नाटक में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था। इस तरह भारत में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना वायरस के कुल 89 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इनमें से चार लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

कोरोना वायरस के 89 मामलों में से दिल्ली में कोरोना वायरस के 6, हरियाणा में 17, केरल में 22, राजस्थान में 3 , तेलंगाना में एक , उत्तर प्रदेश में 11 , लद्दाख में 3 , तमिलनाडु में एक , जम्मू-कश्मीर में 2 , पंजाब में एक , कर्नाटक में 7 , आंध्र प्रदेश में एक और महाराष्ट्र में 17 मामले सामने आए हैं। अब देश में केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उडीसा ,छत्तीसगढ, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में स्कूल और कॉलेज की 30 मार्च तक छुट्‌टी कर दी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में अब तक इस प्रक्रिया में 4,000 से अधिक ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जो कि संक्रमण से ग्रस्त लोगों के संपर्क में आए थे। अब इन लोगों को भी निगरानी में रखा गया है।

[object Promise]

अग्रवाल ने कहा बताया कि प्रमुख और छोटे बंदरगाह पर कुल 25,504 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसके अलावा लैंडपोर्ट पर 14 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई है।

भारत सरकार ने सामुदायिक निगरानी के तहत कम से कम 42,296 यात्रियों की जांच की है, जिनमें से 2,559 लोगों में संक्रमण के लक्षण मिले और 522 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें 17 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

इसके अलावा 30 हवाईअड्डों पर कुल 10,876 उड़ानों से कम से कम 11,71,061 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। संयुक्त सचिव ने यह भी कहा कि 3,062 यात्रियों और 583 संपर्क में आए लोगों की पहचान की गई।

सरकार ने कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित चीन, ईरान और जापान जैसे देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का भी काम किया है।

अग्रवाल ने कहा कि अब तक ईरान से 1,199 नमूनों को एकत्र किया गया है और परीक्षण के लिए भारत लाया गया है।

सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय के चार डॉक्टरों की एक टीम रोम भेज दी है। टीम के पास भारतीयों के नमूने एकत्र करने के लिए पर्याप्त सामग्री भी उपलब्ध है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Pole Dance Hot Videos : Goradia ने पोल डांस का Hot वीडियो शेयर कर इस एक्ट्रेस ने उड़ाई सबकी नींद
Next Article स्मार्ट सिटी योजना में ब्यावर शहर को शामिल करने की मांग

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?