राष्ट्रीयकोरोनावायरस : सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद दिल्ली मेट्रो व स्टेशनों पर

कोरोनावायरस : सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद दिल्ली मेट्रो व स्टेशनों पर

कोरोनावायरस : सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद दिल्ली मेट्रो व स्टेशनों पर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) भी विशेष एहतियात बरत रही है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी मेट्रो ट्रेन से लेकर स्टेशनों की साफ-सफाई पर और अधिक ध्यान दिया जाने लगा है। डीएमआरसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि ट्रेन के दरवाजे, टोकन वेंडिंग मशीन (टीवीएम), यात्री आपातकालीन अलार्म (पीईए), लिफ्ट, एस्केलेटर और रेलिंग जैसी जगहें, जहां यात्रियों के हाथ बार-बार जाते हैं, वहां की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रेस रिलीज में कहा गया है, “दिल्ली मेट्रो के करीब 360 किलोमीटर की दूरी के साथ 264 स्टेशन है। डीएमआरसी सभी मेट्रो स्टेशन पर सफाई अभियान चला रही है, जिसके तहत 12 मेट्रो डिपो पर ट्रेनों की रोजाना अच्छी तरह से सफाई की जा रही है। ट्रेन में यात्रियों के चढ़ने से पहले और हर यात्रा के बाद ट्रेनों को साफ किया जाता है। इस तरह 24 घंटे हाउसकीपिंग टीमें स्टेशनों को साफ सुथरा रखती हैं।”

डीएमआरसी ने प्रेस रिलीज में कहा, “कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रेलिंग, ट्रेन के दरवाजे, टोकन वेंडिंग मशीन, लिफ्ट और एस्केलेटर आदि जगहों की सफाई सुनिश्चित की जा रही है, जहां यात्रियों का सीधा संपर्क होता है। पार्किं ग क्षेत्र की भी नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित की जा रही है।”

उल्लेखनीय है कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 76 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। इस वायरस के संक्रमण से अभी तक दुनियाभर में कम से कम 4,600 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories