प्रदेशउत्तर प्रदेशUP के सोनभद्र में भाजपा नेता की पुलिसकर्मियों ने की बेरहमी से...

UP के सोनभद्र में भाजपा नेता की पुलिसकर्मियों ने की बेरहमी से पिटाई

UP के सोनभद्र में भाजपा नेता की पुलिसकर्मियों ने की बेरहमी से पिटाई

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी सेल जिला इकाई के महासचिव सुनील गिरी की पुलिसकर्मियों ने एक चौकी पर बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की यह घटना मंगलवार की है, जब गिरी ने कथित रूप से रेणुकूट पुलिस चौकी प्रभारी और उनके सहयोगियों पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की।

इसके बाद पुलिस ने उनकी पिटाई की। उन्हें बचाने के लिए कई पार्टी कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए और पुलिस को उन्हें खदेडऩे के लिए बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद वे धरने पर बैठ गए। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने चौकी प्रभारी अंजनी कुमार राय को लाइनों में भेज दिया और एक सर्कल अधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। श्रीवास्तव ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।

खबरों के अनुसार, राय मंगलवार को अपनी पोस्ट पर तैनात थे, तभी गिरी वहां आए और अभद्र टिप्पणी करते हुए होली के गाने गाने लगे। पुलिस ने उन्हें यह सब रोकने को कहा, लेकिन गिरी ने उनकी नहीं सुनी और राय ने कथित तौर उन्हें थप्पड़ मार दिया। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों ने भी भाजपा नेता को पीटना शुरू कर दिया, उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पार्टी कार्यकर्ता जमा हुए और उन्हें बचाया।

इस बीच इंस्पेक्टर अभय नारायण तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन बाद में भाजपा समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। गिरि को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में भाजपा कार्यकर्ता वापस आकर राय के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories