[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 94 विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पर, 22 विधायकों ने दिया इस्तीफा
प्रदेश

94 विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पर, 22 विधायकों ने दिया इस्तीफा

admin
Last updated: April 18, 2026 9:35 am
admin
Share
SHARE

94 विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पर, 22 विधायकों ने दिया इस्तीफा

भोपाल । मध्यप्रदेश में कमल नाथ सरकार पर गहराए संकट के बीच कांग्रेस विधायकों की मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में 94 विधायकों के पहुंचने का दावा किए जाने के साथ कांग्रेस को भरोसा है कि विधानसभा में कांग्रेस बहुमत साबित करने में सफल होगी। मुख्यमंत्री कमल नाथ की मौजूदगी में मंगलवार की रात को हुई बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने बताया है कि बैठक में 94 विधायक पहुंचे और कई विधायक मुख्यमंत्री कमल नाथ के संपर्क में हैं। इन विधायकों को राज्यसभा के नाम पर ले जाया गया था और उनसे दलबल कराया जाएगा, इससे वे अनजान थे। लिहाजा, कांग्रेस के विधायक कांग्रेस व कमल नाथ के साथ हैं। विधानसभा में कांग्रेस बहुमत साबित करेगी। आपको बताते जाए कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफे दे दिए हैं।

शोभा ओझा के साथ जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने दावा किया है कि सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है। कांग्रेस को बहुमत हासिल है।

राज्य की कमल नाथ सरकार पर संकट के बादल हालांकि छाए हुए हैं, क्योंकि बाहरी समर्थन से चलने वाली सरकार के 19 विधायकों का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति को भेजा गया है। कांग्रेस में सियासी संकट से कैसे निपटा जाए, इस पर मंथन सुबह से चल रहा है। विधायकों की मंगलवार की सुबह बैठक प्रस्तावित थी, जो शाम को शुरू हुई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का दावा है कि कांग्रेस की सरकार को कोई खतरा नहीं है, 17 मार्च तक इस मामले में इंतजार करना चाहिए।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी विधायक सामूहिक इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बतौर प्रतिनिधि भोपाल पहुंचे राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी पार्टी हाईकमान का प्रस्ताव भी बैठक के दौरान रख सकते हैं।

दूसरी ओर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 19 समर्थक विधायकों के इस्तीफे की मूलप्रति भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति को सौंपी है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए किसने की भाजपा आलाकमान से बात?
Next Article मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक पहुंचे गुरुग्राम,कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?