चेन्नई। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी से महिलाओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने का आग्रह किया। बेदी ने एक ट्वीट में कहा कि महिला दिवस समारोह में प्रख्यात स्थानीय वक्ताओं ने महिलाओं के लिए अधिक करने की मांग की। मैं पुडुचेरी के माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह करती हूं कि वे इसकी शुरुआत अपने मंत्रिमंडल में महिलाओं को नियुक्त करके करें। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रिमंडल में कोई महिला नहीं है, जबकि यहां (उनकी पार्टी में) से महिला विधायक चुनी गई हैं। बेदी ने कहा कि परोपकार की शुरुआत अपने घर से होती है।

