[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोरोना का खौफ : केरल में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी सिनेमाघर
राष्ट्रीय

कोरोना का खौफ : केरल में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी सिनेमाघर

admin
Last updated: April 17, 2026 3:10 pm
admin
Share
SHARE

कोरोना का खौफ : केरल में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी सिनेमाघर

खतरनाक कोरोना वायरस से दुनियाभर में 110,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 4000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। इस बीच केरल में कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए हैं। खुद सीएम पिनाराई विजयन ने इस बात की जानकारी दी। इसके अलावा कर्नाटक में भी कोरोना के 4 मामलों की पुष्टि हुई है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, निगरानी में रखने के लिए अब तक 1048 लोगों की पहचान की गई है। इनमें से 446 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। 389 सैंपल्स निगेटिव मिले हैं, 4 पॉजिटिव हैं, अन्य रिपोर्ट्स का इंतजार है।

त्रावणकोर देवासम बोर्ड के अध्यक्ष एन वासु ने कहा, मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करूंगा कि अभी सबरीमाला मंदिर आने से बचें। मैं सभी मंदिरों से यह अपील करता हूं कि ऐसे सभी आयोजन रद्द कर दिए जाएं जिनमें लोग जुटते हैं।

कर्नाटक में कोरोना के 4 मामलों की पुष्टि हुई है। उनके परिवार के सदस्यों को आइसोलेशन में रखा गया है और हम उनकी निगरानी कर रहे हैं। मैं लोगों से ऐहतियाती कदम उठाने और कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सहयोग करने का आग्रह करता हूं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री 7वीं तक की कक्षाएं और उनकी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी। कक्षा 8, 9 और 10 की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। 31 मार्च तक सभी ट्यूशन क्लास, आंगनवाड़ी और मदरसे बंद कर दिए जाएं।

ईरान में कोरोना के कारण फंसे भारतीयों को भारत ले आया गया है। एयरफोर्स का विमान ग्लोब मास्टर मंगलवार दोपहर 58 भारतीयों के पहले जत्थे को लेकर हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचा।

दुनियाभर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। इस वायरस की वजह से इटली की जेलों में खलबली है तो वहीं ईरान में कैदियों को लॉटरी लग गई। अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों में 110,000 से ज्यादा लोगों के इस वायरस से प्रभावित होने की खबर है। साथ ही अब तक 4000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस खतरनाक वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इटली ने अपने एक हिस्से को लॉकडाउन कर दिया है। उत्तरी इटली में लगभग 1.6 करोड़ लोग कैद हो गए हैं। इसी प्रतिबंध की वजह से इटली की जेलों में हुए दंगों में 6 कैदियों की जान चली गई। ईरान ने अपने 70 हजार कैदियों को अस्थाई रूप से रिहा कर दिया है। इजराइल पहुंचने वाले लोगों को भी 14 दिन क्वैरंटाइन में रखा जाएगा। सऊदी अरब ने सोमवार को 14 देशों के आवागमन पर रोक लगा दी है।

अब तक 100 से ज्यादा देशों में फैल चुके घातक कोरोना वायरस से बचाव के बारे में अफवाहें भी चल रही हैं। इसी तरह की अफवाह के चलते ईरान में 27 लोगों की मौत हो गई। ईरान में तेजी से फैले कोरोना वायरस से करीब 5 हजार लोग संक्रमित हैं। ईरान ने वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद करने के साथ ही सांस्कृतिक और खेल के सभी बड़े उत्सव रद्द कर दिए हैं।

कोरोना का खौफ : केरल में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी सिनेमाघर
कोरोना का खौफ : केरल में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी सिनेमाघर

महाराष्ट्रः पुणे में दो लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए। वे दुबई से भारत आए थे। कुल संख्या 46 हो गई है। गनीमत है कि देश में कोरोना वायरस की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है।

ईरान ने अपने 70 हजार कैदियों को अस्थाई रूप से रिहा कर दिया है। इजराइल पहुंचने वाले लोगों को भी 14 दिन क्वैरंटाइन में रखा जाएगा। सऊदी अरब ने सोमवार को 14 देशों के आवागमन पर रोक लगा दी है।

इटली ने अपने एक हिस्से को लॉकडाउन कर दिया है। उत्तरी इटली में लगभग 1.6 करोड़ लोग कैद हो गए हैं। इसी प्रतिबंध की वजह से इटली की जेलों में हुए दंगों में 6 कैदियों की जान चली गई।

दुनियाभर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों में 110,000 से ज्यादा लोगों के इस वायरस से प्रभावित होने की खबर है। साथ ही अब तक 3900 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

डीजे पर डांस करने पहुंचा युवक कुल्हाड़ी से पिता की हत्या के बाद

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article poonam pandey sexy video : पूनम पांडेय ने शेयर किया बाथरूम का DIRTY सेक्सी वीडियो, इंटरनेट पर मचा तहलका
Next Article सिंधिया के इस्तीफे से एमपी कांग्रेस में भगदड़, 20 विधायकों के इस्तीफे, क्या गिर जाएगी कमलनाथ सरकार? जानें पूरा नंबर गेम

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?