राष्ट्रीयचोर घायल सुरक्षा गार्ड की गोली से

चोर घायल सुरक्षा गार्ड की गोली से

चोर घायल सुरक्षा गार्ड की गोली से

नयी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली में एक निर्माण स्थल पर एक सुरक्षा गार्ड ने पिछले सप्ताह संदिग्ध चोर को कथित तौर पर डराकर भगाने के लिए गोली चलायी थी जो उसे लग गई थी और वह घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि दो व्यक्ति बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे नरेला में निर्माण स्थल पर पहुंचे। उनमें से एक दीवार कूद गया जबकि दूसरा बाहर खड़ा रहा। जब उक्त व्यक्ति ने एक लोहे की छड़ उठायी तो वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने शोर मचाया और तत्काल कूदकर बाहर आया। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) गौरव शर्मा ने बताया कि सुरक्षा गार्ड ने एक गोली चलायी और दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित नहीं किया क्योंकि उसे इसकी जानकारी नहीं थी कि गोली किसी को लगी है या नहीं।’’ डीसीपी ने कहा कि यद्यपि उनमें से एक संदिग्ध अमित (28) गोली से जख्मी हुआ क्योंकि गोली उसके जांघ से रगड़ते हुए निकली। वह पास के खाली स्थान पर गिर गया और उसके सहयोगी आशु (28) ने घायल के परिवार को सूचित नहीं किया। अधिकारी ने कहा कि वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति द्वारा देखे जाने के बाद रविवार को अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘जांच में यह खुलासा हुआ है कि निर्माण स्थल पर तैनात सशस्त्र गार्ड ने चोरों को डराने के लिए गोली चलायी थी और वह गलती से लोहे की चादर के पीछे खड़े अमित को लग गई।’’ पुलिस ने बताया कि अमित पूर्व में चोरी के दो मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है जबकि आशु चोरी और लूट के मामलों में संलिप्त रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories