प्रदेशउत्तर प्रदेशसिपाही समेत 9 पर केस गले में पट्टा डालकर पीटने के मामले...

सिपाही समेत 9 पर केस गले में पट्टा डालकर पीटने के मामले में

सिपाही समेत 9 पर केस गले में पट्टा डालकर पीटने के मामले में

गाजियाबाद : टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर के गले में पट्टा डालकर पीटने और कुत्ते की तरह भौंकने का दबाव बनाने के मामले में पुलिस के सिपाही समेत 9 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक, दूसरी पत्नी के परिवार वाले शादी से नाखुश थे। उन्होंने पहले घर में बंद कर पीटा और फिर बयान बदलवाकर दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवा दिया था। जमानत पर छूटने के बाद फरवरी में उन्होंने एसएसपी से शिकायत की थी। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन की जांच के आधार पर एसएसपी ने मसूरी थाना पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शाहनवाज, जावेद, समीर, इंसार, आदिल, नदीम, जफर, सरफुद्दीन और सिपाही अमजद खान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

रेप के आरोप में किया था अरेस्ट

पीड़ित के मुताबिक, फरवरी-2018 में उन्होंने अपनी पत्नी की मर्जी से एलएलबी छात्रा से दूसरी शादी की थी। इससे दूसरी पत्नी के परिवारवाले नाखुश थे और उन्होंने युवक के खिलाफ बहलाकर ले जाने का केस दर्ज करा दिया, लेकिन युवती ने बयान में अपनी रजामंदी जताई थी। इस दौरान मां के बीमार होने की बात कहकर डेढ़ महीने बाद ही युवक को ससुराल बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान उसे बंधक बना लिया और 10 लाख रुपये व तलाक के लिए दबाव बनाने लगे। 16 मई 2019 को आरोपितों ने घर के बाहर उन पर हमला किया और अपने घर ले जाकर गले में पट्टा डालकर पीटा। वह 4 दिन अस्पताल में भर्ती रहे और 22 मई को एसएसपी दफ्तर में शिकायत देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें दूसरी पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories