[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » टीचर ने प्राइवेट स्कूल में 11 बच्चियों से किया रेप, ऐसे हुआ खुलासा
राष्ट्रीय

टीचर ने प्राइवेट स्कूल में 11 बच्चियों से किया रेप, ऐसे हुआ खुलासा

admin
Last updated: April 17, 2026 3:12 pm
admin
Share
SHARE

टीचर ने प्राइवेट स्कूल में 11 बच्चियों से किया रेप, ऐसे हुआ खुलासा

हैदराबाद । तेलंगाना के एक प्राइवेट स्कूल में 11 बच्चियों से रेप के मामले में एक हिला देने वाला खुलासा हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार टीचर से पूछताछ में पता चला है कुछ छात्राओं को उसने रेप से पहले शराब पिलाई थी। पुलिस की तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि आरोपी टीचर स्कूल परिसर में अकसर शराब पीता था।

वानापार्थी पुलिस का कहना है स्कूल बंद होने के बाद 26 साल का आरोपी कुछ छात्राओं के लिए अलग से क्लासेज लेता था। इस दौरान वह किसी एक बच्ची को चुनता था और दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम देता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेप से पहले वह शराब पीता था। आरोपी ऐसी बच्चियों को शिकार बनाता था जो या तो स्कूल की थीं या फिर उससे 2018 से ट्यूशन पढ़ रही थीं।

टीचर के वहशीपन की यह घटना सामने नहीं आ पाती अगर दो बच्चियों के परिजनों ने शिकायत नहीं दर्ज कराई होती। हालांकि सामाजिक डर की वजह से वे भी पहले पुलिस के पास जाने को तैयार नहीं थे। पुलिस का कहना है कि गांव के बुजुर्गों की दखल के बावजूद बाकी 9 पीड़ित बच्चियों के परिजन शिकायत के लिए तैयार नहीं हैं।

पुलिस की जांच में पता चला है कि बच्चियों को आरोपी ने एग्जाम के दौरान मदद, पेपर लीक करने और गुरुकुल में ऐडमिशन का प्रलोभन दिया था। वानापार्थी के डीसीपी किरण कुमार का कहना है, ‘बच्चियों को झूठे वादे में फंसाकर उसने यौन शोषण किया। इसके साथ ही आरोपी ने बच्चियों को कसम खिलाई थी कि वे किसी से मामले का खुलासा न करें। अगर उन्होंने किसी को इस बारे में बताया तो उसने एग्जाम में मदद न करने की धमकी दी थी।’

जब तक पुलिस ने आरोपी टीचर को दबोचा नहीं था तब तक उसके काले कारनामों के बारे में चाची को भी कुछ पता नहीं था। चाची के घर में ही वह रहता था। रेप की कुछ वारदातों को इस घर में ही अंजाम दिए जाने का शक है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सनी लियोनी फैमिली संग होली सेलिब्रेशन की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
Next Article Sherlyn Chopra sexy video : शर्लिन चोपड़ा ने बिंदास अंदाज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई, पोस्ट किया रैप करते हुए Hot वीडियो !

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?