[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » निलंबन पर हंगामा : …जब जेबकतरों से कर डाली अधीर रंजन चौधरी ने अपने ही सांसदों की तुलना!
राष्ट्रीय

निलंबन पर हंगामा : …जब जेबकतरों से कर डाली अधीर रंजन चौधरी ने अपने ही सांसदों की तुलना!

admin
Last updated: April 17, 2026 3:15 pm
admin
Share
SHARE

निलंबन पर हंगामा : …जब जेबकतरों से कर डाली अधीर रंजन चौधरी ने अपने ही सांसदों की तुलना!

नई दिल्ली। कांग्रेस के 7 लोकसभा सदस्यों को गुरुवार को आसन से कुछ कागज छीनने और फाडक़र उछालने के मामले में सदन का अपमान करने और घोर कदाचार के लिए मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए कांग्रेस के इन सदस्यों में गौरव गोगोई, टीएन प्रतापन, डीन कुरियाकोस, राजमोहन उन्नीथन, बैनी बहनान, मणिकम टेगोर व गुरजीत सिंह औजला शामिल हैं। यह मुद्दा शुक्रवार को लोकसभा में उठा।

इस पर काफी हंगामा भी हुआ। इस दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एक अजीबोगरीब बयान दे डाला। चौधरी ने कांग्रेसी सांसदों के काम की तुलना जेबकतरे से कर दी। चौधरी ने कहा कि हम आसन का सम्मान करते हैं।

हमारे सात सांसदों को निलंबित कर दिया गया। सदन में हम लगातार मांग कर रहे हैं कि दिल्ली हिंसा पर चर्चा हो, लेकिन एक साथ सात सांसदों को किस आधार पर सस्पेंड किया गया। हमें यह समझ नहीं आया। यह छोटी बात नहीं है। जेबकतरे को भी फांसी की सजा नहीं मिलती है।

इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम विपक्ष को बाहर रखकर कार्यवाही जारी रखना नहीं चाहते। जो कल हुआ वो भारत के 70 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ। निलंबन की तुलना जेब काटने से नहीं की जा सकती। ये तुलना करना ठीक नहीं। आप लोग भी कई बार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ गलत बोल चुके हैं, लेकिन ऐसे सदस्यों के खिलाफ कुछ नहीं किया गया। जब मीरा कुमारजी स्पीकर थीं उन्होंने 44 लोगों को बाहर किया था। सदन में बदतमीजी नहीं होनी चाहिए, मैं यही निवदेन करता हूं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Alert : जानलेवा हो सकता है आपकी पाकेट में रखा नोट, ला सकता है जान पर आफत !
Next Article महिला का मिला शव ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डेन सोसायटी में, एक गिरफ्तार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?