रिपोर्ट ज़ाहिद अली
अमरिया होली के त्योहार के उपलक्ष्य में आज जिला अधिकारी महोदय के निर्देश पर ब्लॉक सभागार में क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों की एक बैठक उप जिलाधिकारी अमरिया सौरभ दुवे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें सभी ग्राम प्रधानों से अपने अपने गाँव मे आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की गई तथा क्षेत्र में कोई भी खुराफात न हो ।

इसके लिए सभी लोग सौहार्दपूर्ण तरीके से अपना योगदान दें तथा खुरापाती तत्वों को चिन्हित कर पुलिस को सूचित करें कहीं पर भी कोई विवाद है उसकी सूचना पुलिस को व आला अधिकारियों को तुरंत दें इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार,थाना प्रभारी अमरिया उदयवीर सिंह,खंड विकास अधिकारी अमरिया मुकेश कुमार,प्रधान संघ के अध्यक्ष अशोक राठौर,दिलशाद अहमद,तस्लीम खान,मोहम्मद उस्मान ,चंदू शर्मा,हसीब अहमद,फुरकान मालिक,तस्लीम अहमद,विजय कुमार, समेत क्षेत्र के सभी प्रधान व समस्त एडीओ पंचायत उपस्थित रहे ।
