[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन पर निगम चुनाव में देगी जवाब: डाॅ. सतीश पूनिया
प्रदेश

प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन पर निगम चुनाव में देगी जवाब: डाॅ. सतीश पूनिया

admin
Last updated: April 18, 2026 9:36 am
admin
Share
SHARE

प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन पर निगम चुनाव में देगी जवाब: डाॅ. सतीश पूनिया

जयपुर। नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यलाय पर एक कार्यशाला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी. सतीश एवं संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष, नगर निगम चुनाव के लिए बनाये गये चुनाव प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, मीडिया आई.टी. सेल, सोशल मीडिया सेल, जिलों के प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यशाला में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और भाजपा किस तरह अपनी जीत का परचम फहरा सके, इसकी रूपरेखा तैयार की गई। निगम चुनावों की तैयारियों के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि कोर्ट के डंडे के जोर से नगर निगम चुनाव कराना सरकार की मजबूरी बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे इन चुनावों में कितनी तिकड़म लगा ले, किंतु शहरी मतदाता इनके झांसों में नहीं आने वाला, जिस प्रकार सरकार ने वार्डों का पुनर्सीमांकन किया है। जाति, पंथ और मजहब के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश की है, हार के डर से सरकार बचना चाहती है।

डाॅ. पूनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सीएए का समर्थन किया है, जनता इन चुनावों में प्रदेश सरकार को इसका जवाब देगी। सरकार ने हार के डर से समय पर चुनाव नहीं करवा कर निगमों में जो प्रशासक लगाएं हैं, उससे विकास कार्य ठप हुआ है। सरकार ने इन संस्थाओं को कमजोर करने का हर संभव प्रयास किया है। वार्डों के परिसीमन में मनमानी की है। जनता इन चुनावों में सरकार के सवा साल के भ्रष्टाचार और कुशासन का जवाब देगी। साथ ही प्रशासक लगने के बाद सफाई, रोड़ लाईट और सीवरेज व्यवस्थाएं चरमरा चुकी है। अतः निश्चित तौर पर इन चुनाव में जनता कांग्रेस के कुशासन का जवाब उन्हें हराकर देगी।

राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी. सतीश ने कहा कि इन दिनों सीएए, एनआरसी व धारा 370 को लेकर जो आंदोलन चलाया जा रहा है वह किसी मुद्दों पर नहीं, अपितु परम्परागत रूप से भाजपा विरोधी ताकते अपनी जमीन तलाशने हेतु आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि अतिवादी ताकते राष्ट्रवादी ताकतों के बढ़ते प्रभाव से विचलित होकर जनसमर्थन जुटाने की योजना बनाने पर जोर दे रही है। सह-समन्वयक नाहर सिंह जोधा ने पार्टी के प्रत्येक वर्ग में कार्य करने वाली टोली तैयार कर काम में जुटने का आह्वान किया।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जिलाधिकारी ने की केरोना से “डरो न अभियान” की शुरुआत
Next Article ब्लॉक सुपरवाईजऱों को ज़रूरी हिदायतें पंजाब समाज कल्याण बोर्ड की समीक्षा बैठक में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?