क्यों हो रही है देरी CAA के तहत भारत की नागरिकता मिलने...

क्यों हो रही है देरी CAA के तहत भारत की नागरिकता मिलने में, जानिए यहां

क्यों हो रही है देरी CAA के तहत भारत की नागरिकता मिलने में, जानिए यहां

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) बनने के दो महीने बाद भी अब तक सामान्य तरीके से नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। वजह यह कि अभी नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के तहत नए आवेदनपत्र का खाका ही नहीं तय हो पाया है। गृह मंत्रालय फिलहाल ऑनलाइन मौजूद नागरिकता अधिनियम 1955 वाले पुराने आवेदन पत्र में जरूरी बदलाव करने में जुटा है।

सूत्रों का कहना है कि आवेदन के प्रारूप में बदलाव के बाद अप्रैल-मई से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हुए प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिल सकेगी। हालांकि यहा बताना जरूरी है कि गृह मंत्रालय 20 दिसंबर 2019 को पाकिस्तान से आए सात शरणार्थियों को नागरिकता देकर अधिनियम को प्रतीकात्मक रूप से लागू कर चुका है।

इंदौर के भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इस संबंध में गृह राज्यमंत्री और गृह मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत हुई है।

प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए गृह मंत्रालय तैयारियां कर रहा है। पता चला है कि ऑनलाइन आवेदन के प्रोफॉर्मा में कुछ जरूरी बदलाव किए जाने हैं। ये बदलाव पूरे होने के बाद ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साहसिक कदम से ही सीएए बना और उम्मीद है कि जल्द ही नागरिकता मिलने की बाट जोह रहे अत्याचार के शिकार पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों की मुराद पूरी हो सकेगी।

इंदौर के भाजपा सांसद शंकर लालवानी ऐसे शख्स हैं, जो पड़ोसी देशों से प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यकों की लंबी लड़ाई लड़ने के लिए जाने जाते हैं। शंकर लालवानी का परिवार भी बंटवारे के समय पाकिस्तान के सिंध से आकर मध्य प्रदेश के इंदौर बसा था।

बता दें कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 वह कानून है जिसके जरिए 1955 के नागरिकता कानून में संशोधन कर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आने वाले हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी और ईसाई को नागरिकता प्रदान करने की व्यवस्था है।

नागरिकता उन्हीं अल्पसंख्यकों को मिलेगी जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हैं। खास बात है कि सीएए के तहत केवल पांच वर्ष तक भारत में रहने पर ही नागरिकता देने का प्रावधान है, जबकि पुराने कानून के तहत यह अवधि कम से कम 11 वर्ष थी।

लोकसभा ने 10 दिसंबर को तो राज्यसभा ने 11 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन बिल को पास किया था। वहीं 12 दिसंबर को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद से यह कानून बन गया। सरकार ने 20 दिसंबर 2019 को पाकिस्तान से आए सात शरणार्थियों को नागरिकता देकर इस अधिनियम को लागू किया। हालांकि सामान्य प्रक्रिया से आवेदन की शुरुआत होनी बाकी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories