[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लोगों में मायूसी PM मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार से, रविवार को लेंगे फैसला
राष्ट्रीय

लोगों में मायूसी PM मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार से, रविवार को लेंगे फैसला

admin
Last updated: April 17, 2026 3:22 pm
admin
Share
SHARE

लोगों में मायूसी PM मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार से, रविवार को लेंगे फैसला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संकेत दिया कि वह आगामी रविवार से सोशल मीडिया को छोड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया के विभिन्न अकाउंट पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शुमार हैं। मोदी द्वारा सोशल मीडिया के तमाम माध्यमों को छोड़ने की इच्छा जताने के बाद देश के बड़े नेताओं के साथ ही आम नागरिकों ने भी तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग तो मोदी से गुजारिश करने लगे हैं कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को न छोड़ें। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। मोदी ने अपने व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, “इस रविवार को सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब छोड़ने के बारे में सोच रहा हूं। इसके बारे में आगे जानकारी दूंगा।”

इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी पर कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने मोदी के पोस्ट को रिट्वीट करते हुए कहा, “नफरत छोड़िए, सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं।”

देश में मोदी के फॉलोअर्स व उन्हें चाहने वाले लोगों की कमी नहीं है। इनमें से एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया, “प्रिय मोदीजी आप कृपया सोशल मीडिया छोड़कर न जाएं। आपकी वजह से ही मैंने ट्विटर ज्वाइन किया था।”

इसी के साथ फेसबुक पर भी मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। फेसबुक पर रोहित त्रिपाठी ने लिखा, “मोदी हमारे प्रधानमंत्री होने के साथ ही देश की आन-बान शान भी हैं। वह सोशल मीडिया पर लगातार महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी राय रखने के साथ ही हमें प्रोत्साहित भी करते हैं। वह फेसबुक व ट्विटर पर हैं तो लगता है जैसे हमारे बीच में ही हैं। मैं भगवान और खुद मोदीजी से प्रार्थना करता हूं कि वह सोशल मीडिया छोड़कर न जाएं।”

प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स भारत में तो सबसे ज्यादा हैं ही, साथ ही वह विश्व स्तर पर भी सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले नेताओं में शुमार है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही विश्व के ऐसे बड़े नेता हैं, जो उनसे ट्विटर पर आगे हैं।

वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में लोगों के साथ संपर्क में रहते हैं। ट्विटर पर उनके 5 करोड़ 33 लाख 70 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जबकि वह खुद 2373 लोगों को फॉलो करते हैं।

इसी तरह फेसबुक पर उनके पेज पर चार करोड़ 47 लाख से ज्यादा लाइक हैं। यूट्यूब पर मोदी के 45 लाख फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी 3 करोड़ 52 लाख लोग प्रधानमंत्री मोदी को फॉलो करते हैं। नागरिकता संशोधन कानून समेत कई मुद्दों पर अपने विचारों को जनता के सामने रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने अक्सर सोशल मीडिया मंच का उपयोग किया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी अकाउंट से पिछले छह महीने में हर दो घंटे में एक ट्वीट किया गया था। अक्तूबर 2018 से मार्च 2019 के बीच मोदी ने कुल 2143 ट्वीट किए।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article निर्भया मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, स्वैच्छिक होना चाहिए अंगदान
Next Article संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दूसरे दिन भी चढ़ी गामे की भेंट

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?