[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दूसरे दिन भी चढ़ी गामे की भेंट
राष्ट्रीय

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दूसरे दिन भी चढ़ी गामे की भेंट

admin
Last updated: April 17, 2026 3:22 pm
admin
Share
SHARE

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दूसरे दिन भी चढ़ी गामे की भेंट

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा और राज्यसभा में मंगलवार को कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष दिल्ली हिंसा पर चर्चा और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ा रहा। लोकसभा अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के फ्लोर मेनेजर्स की मंगलवार को बैठक बुलाकर संसद में जारी गतिरोध खत्म करने की कोशिश भी की। लेकिन बात नही बनी। बाद में दोनों सदनों में दिल्ली हिंसा को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ।

लोकसभा मे बैनर और पोस्टर लहराए गए। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, “अगर आप लोग बैनर और पोस्टर लेकर सदन में आना चाहते हैं, तो मैं आपको अनुमति देने को तैयार हूं।”

हालांकि, हंगामा करने वालों सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने चेतावनी भी दी। लेकिन बात बनते नही देख, पहले लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे और फिर पूरे दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में भी मंगलवार को कमोबेश ऐसा ही माहौल रहा। विपक्ष लगातार गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे की वजह से राज्यसभा की बैठक शुरू होने के महज कुछ मिनट के अंदर ही पहले दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई, बाद में फिर दिन भर के लिए उच्च सदन को स्थगित करना पड़ा।

इससे पहले मंगलवार सुबह बैठक शुरू होने पर सभापति एम. वेंकैया नायडू ने जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाना शुरू किया। इस क्रम में तीसरा नाम वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का था। ठाकुर जैसे ही दस्तावेज सदन के पटल पर रखने के लिए खड़े हुए कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने ठाकुर के खिलाफ कुछ टिप्पणी शुरू कर दी। इस पर केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, प्रकाश जावड़ेकर सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ सांसदों ने आपत्ति व्यक्त की। लेकिन विपक्षी सदस्यों का शोर जारी रहा।

हालांकि, सभापति नायडू ने हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत होने और सदन चलने देने की अपील की, लेकिन उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लोगों में मायूसी PM मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार से, रविवार को लेंगे फैसला
Next Article वाई श्रेणी की सुरक्षा दी भाजपा नेता कपिल मिश्रा को, उन पर है भड़काऊ भाषण देने का आरोप

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?