[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुछ नया करें युवा स्टार्ट अप के माध्यम से : बिक्रम ठाकुर
राष्ट्रीय

कुछ नया करें युवा स्टार्ट अप के माध्यम से : बिक्रम ठाकुर

admin
Last updated: April 17, 2026 3:30 pm
admin
Share
SHARE

कुछ नया करें युवा स्टार्ट अप के माध्यम से : बिक्रम ठाकुर

धर्मशाला। भारत युवाओं का देश है और यदि युवाओं को उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो तो वह भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित कर सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान उद्योग मंत्री ने बतौर मुख्यातिथि यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि भारत का गौरवमयी इतिहास और संस्कृति है, अतः इस देश ने विश्व को धर्म और ज्ञान की राह दिखाई है। इसलिए आज शिक्षकों और बुद्धिजीवि वर्ग का दायित्व बनता है कि वह विद्यार्थियों को भारत की गौरवमयी संस्कृति से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि युवा भारत को ठीक से समझेगा, तभी वह भारत के उत्थान के लिए कार्य कर सकेगा, अतः विद्यार्थी को भारत बोध कराना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है, तकनीक के माध्यम से नए अवसर पैदा करने का युग है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह तकनीक और कौशल विकास के माध्यम से स्टार्ट की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा प्रदेश का युवा विद्यार्थी स्टार्ट के माध्यम से नए आईडिया लेकर आए, सरकार उसकी हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि आज का युवा स्टार्टअप के माध्यम न केवल स्वयं सक्षम बन सकता है, अपितु आस-पड़ोस के कईं युवाओं को रोजगार दे सकता है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध है और इसके लिए कार्य कर रहे हर युवा को सहायता देगी।

उन्होंने कहा कि ढलियारा महाविद्यालय हर क्षेत्र विशेषकर खेलों में प्रदेश में एक अच्छे संस्थान के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि ढलियारा महाविद्यालय के विकास के हर पहलू को वह गंभीरता से लेंगे और इसके उत्थान के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी होनहार विद्यार्थी आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे इसका वह पूर्ण ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस हेतु वह अपने विधानसभा क्षेत्र में सैंकड़ों जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च सहर्ष उठा रहे हैं। उन्होंने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रध्यापकों से आह्वान किया कि यदि महाविद्यालय में भी कोई होनहार विद्यार्थी हैं, जिनकी वह सहायता कर सकते हैं तो उन्हे निसंकोच उनके पास लाया जाए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए बिक्रम ठाकुर ने 21000 रुपए की राशि भेंट की। कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री ने शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और आर्शिवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों की सुविधा और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही सरकार के प्रयासों से ही प्रदेश को लगातार दूसरी बार शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरुस्कार मिला।

इससे पूर्व पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के परिश्रम को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अच्छे छात्र तैयार होते हैं, जो आगे चलकर प्रदेश का गौरव बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के ईमानदार प्रयासों से विद्यार्थियों को घरद्वार पर अच्छे शिक्षण संस्थान उपलब्ध हो रहे हैं। इससे पूर्व ढलियारा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद पटियाल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया अथवा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम के बाद उद्योग मंत्री ने जनता की समस्याओं को भी सुना, जिनमें से अधिकतम का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रागपुर मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, देहरा मंडलाध्यक्ष निर्मल, अनीता सुपेहिया, हरबंस कालिया, शेर सिंह डोगरा, जगदीप ढडवाल, उपाध्यक्ष कुलविंदर पठानिया, सचिव सुशील शर्मा, सुदेश, डीएसपी देहरा आर.एस राणा, विभिन्न विभागों से आए अधिकारी व कर्मचारी, महाविद्यालय के समस्त प्रध्यापक एवं कर्मचारी, विद्यार्थी एवं विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अनुराग ठाकुर भड़के विवादित बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर, पत्रकारों को कहा- अधूरा ज्ञान हानिकारक!
Next Article दिल्ली हिंसा : साजिश की जताई गृह राज्य मंत्री ने आशंका! कहा-तह तक जाना चाहती है सरकार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?