[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कृषि मंत्री को लिखा पत्र केन्द्रीय शुष्क कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए
राष्ट्रीय

कृषि मंत्री को लिखा पत्र केन्द्रीय शुष्क कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए

admin
Last updated: April 17, 2026 3:30 pm
admin
Share
SHARE

कृषि मंत्री को लिखा पत्र केन्द्रीय शुष्क कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए

नई दिल्ली /जयपुर । पाली सांसद,पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र लिख कर राजस्थान की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य में केन्द्रीय शुष्क कृषि विश्वविद्यालय स्थापना करने की मांग की है । चौधरी ने पत्र में लिखा है कि देशभर में 3 स्थानों इम्फाल, बुन्देलखण्ड ओर समस्तीपुर में वहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा चुकी है। राजस्थान, भोगोलिक दृष्टि से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है तथा भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 10.55 प्रतिशत भू भाग है। प्रदेश का कुल फसल क्षेत्र 183.49 लाख हेक्टेयर है, जिसमें से 116.88 लाख हैक्टेयर (75 प्रतिशत) वर्षा आधारित है तथा शेष 66.61 लाख लाख हेक्टेयर (25 प्रतिशत) सिंचित है। जल संसाधन के क्षेत्र मे प्रदेश में केवल मात्र 1 प्रतिशत जल ही उपलब्ध है साथ ही कृषि भूमि का 10.5 प्रतिशत हिस्सा लवणीय व क्षारीय समस्या से भी ग्रसित है। यहाँ की मृदा हल्की व बालू होने के कारण भूमि में जलधारण क्षमता व कार्बनिक पदार्थ अत्यन्त कम है। इसके अतिरिक्त अनियमित वर्षा, अत्याधिक तापमान, गिरता जलस्तर आदि अनेक समस्याओं का सामना भी यहां के किसानों को करना पड़ता है।
उन्होंन अवगत कराया कि कृषि के लिए विपरीत तमाम परिस्थितियों के बावजूद राजस्थान का किसान अपनी मेहनत से आज रेगिस्तान में भी अनार, चीकू, अंगूर की बेहतर खेती करने लगा है। उन्नत खेती तकनीकों के साथ किसान सेवा केन्द्रों और कृषि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में यहां का किसान बाजरा, मक्का, सोयाबीन, सरसों, लसोड़ा आदि का उत्पादन निरन्तर रूप से बढ़ रहा है। खराब मिट्टी, विषम जलवायु, पानी की कमी, खेती में शिक्षा व अनुसंधानों की कमी के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से राजस्थान में वर्ष 1995 तक होने वाली 203 तरीके की मेडिसिनल प्लांट्स (औषधीय पौधे) की खेती अब घट कर मात्र 55 ही रह गई है। इसी के साथ बढ़ते कीटनाशकों से गुणवत्ता युक्त खेती में भी गिरावट दर्ज हो रही है।

चौधरी ने पत्र में आग्रह किया कि यदि राजस्थानी किसान भाइयों को कृषि सम्बन्धित शिक्षा दी जाए तो वे देश को दूसरी हरित क्राांति दिला सकते है। साथ ही यह भी बताया कि आज स्वस्थ एवं पौष्टिक खान-पान की ओर पूरा विश्व बढ़ रहा है। भारतीय देशी उत्पाद जैसे बाजरा, ज्वार आदि ग्लूटेन फ्री मिलिट्स का इस्तेमाल पूरे विष्व में बढ़ने लगा है, जिसकी अधिकाशः पैदावार राजस्थान प्रदेश में ही होती है।
उन्होंने राजस्थान प्रदेश की विशेष भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों पर विशेष अनुसंधान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कृषि मंत्री से राजस्थान के शुष्क क्षेत्र में एक अलग से केन्द्रीय शुष्क कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करते हुए बताया कि संसदीय क्षेत्र पाली में उपर्युक्त सरकारी भूमि के साथ-साथ बेहतर रोड़ कनेक्टीविटी व छोटे व बड़े लगभग सैकड़ों बांध उपलब्ध है। पाली में सरकारी भूमि की उपलब्धता से अवाप्ती को लेकर कोई समस्या उत्पन्न नही होगी ओर बांधो में पानी की उपलब्धता होने से जल भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। शुष्क क्षेत्र में केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थापित होने से राजस्थानी किसान भाईयों को खेत के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों में की गई उनकी अथक मेहनत का सुखद फल मिल सकेगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दिल्ली हिंसा : 10 लाख का मुआवजा मृतकों के परिजनों को, जानें क्या मिलेगी मदद अन्य प्रभावितों को
Next Article 1000 पेटियां जब्त गाजियाबाद में अवैध शराब की, पांच पकड़े गए

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?