राष्ट्रीयदिल्ली हिंसा : अब तक 42 लोगों की मौत, पकड़ा गया 630...

दिल्ली हिंसा : अब तक 42 लोगों की मौत, पकड़ा गया 630 लोगों को,123 FIR दर्ज

दिल्ली हिंसा : अब तक 42 लोगों की मौत, पकड़ा गया 630 लोगों को,123 FIR दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाकों में हुई हिंसा के बाद अब तक 42 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आम आदमी पार्टी के ताहिर हुसैन का नाम हिंसा में आने के बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ताहिर हुसैन के घर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए । दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ कार्रवाई पर कहा कि हम हर अपराधी को न्याय के दायरे में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

UPDATES :-

– दिल्ली हिंसा में अब तक 123 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। वहीं 630 लोगों को हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से पीआरओ एमएस रंधावा ने यह जानकारी दी।

– मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्र्रेंस में कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा में जिनके घर जले हैं उन्हें शनिवार दोपहर से 25-25 हजार रुपए की नगद सहायता दी जाएगी। इसके अलावा जिसको भी मदद चाहिए वह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीएम से संपर्क कर सकता है। पीडि़तों को राहत पहुंचाने के लिए हम पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। खाना वितरित किया जा रहा है और जिनके घर नष्ट हो गए उनके लिए रैन बसेरा बना रहे हैं।

-उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजपुर का उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दौरा किया। उन्होंने कहा कि मैं यह देखने आया हूं कि ग्राउंड पर हालात कैसे हैं।

-दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल आज हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी इन क्षेत्रों का दौरा किया था।

-आम आदमी पार्टी के ताहिर हुसैन का नाम हिंसा में आने के बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ हो गई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ताहिर हुसैन के घर पहुंची है। डीसीपी क्राइम की अगुवाई में फॉरेंसिक की टीम ताहिर हुसैन के घर पहुंचकर जांच की।

-दिल्ली की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जिले के कार्यालय में पहुंचीं है।

-राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा और दो अन्य मेंबर आज जाफराबाद इलाके का दौरा करेंगे। दिल्ली में हुई हिंसा में कई मामले ऐसे आए हैं, जहां पर महिलाओं के साथ बदसलूकी की बात सामने आई है। महिला आयोग अब इस मामले की जांच करेगी।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में तीन दिनों की हिंसा के बाद हालात अब काबू में हैं। बीते दो दिनों से हिंसा की कोई खबर नहीं आई है जो पुलिस के लिए बड़ी राहत के समाचार हैं।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने बताया कि पुलिस ने 48 एफआईआर दर्ज की है और 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली हिंसा की जांच के लिए दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के तहत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। सभी एफआईआर को एसआईटी को ट्रांसफर कर दिया गया है।

जांच के लिए 2 अलग-अलग टीम बनाई गई है। एक टीम को DCP राजेश देव लीड करेंगे। वहीं एक टीम को जॉय टर्की लीड करेंगे। दोनो टीमों में चार-चार ACP होंगे और ACP क्राइम बीके सिंह की अगुवाई में यह SIT काम करेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories