प्रदेशउत्तर प्रदेश29 फरवरी को जाएंगे अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र...

29 फरवरी को जाएंगे अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा, रामजन्मभूमि परिसर का लेंगे जायजा

29 फरवरी को जाएंगे अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा, रामजन्मभूमि परिसर का लेंगे जायजा

अयोध्या/नई दिल्ली। राम निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस सिलसिले में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंन्द्र मिश्रा 29 फरवरी को अयोध्या पहुंच रहे हैं। नृपेंन्द्र मिश्रा अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करेंगे। साथ ही रामजन्मभूमि परिसर का जायजा भी लेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनने के बाद वे पहली बार अयोध्या आ रहे हैं। इससे पहले ट्रस्ट के कई सदस्य अयोध्या पहुंच चुके हैं। जानकारी दी गई है कि नृपेन्द्र मिश्रा ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। नृपेंद्र मिश्रा के अयोध्या आगमन के बाद ही रामलला को नए अस्थायी भवन में शिफ्ट करने की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। नृपेन्द्र मिश्रा राममंदिर निर्माण से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे, जिसको लेकर अधिकारियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

सुत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव रहे नृपेन्द्र मिश्रा अभी 4 मार्च तक उत्तरप्रदेश में ही रहेंगे। आगामी 3 और 4 मार्च को राम मन्दिर ट्रस्ट की बैठक में नृपेन्द्र मिश्रा राम मंदिर निर्माण की रुपरेखा ट्रस्ट के सामने रखेंगे, जिस पर ट्रस्ट अंतिम फैसला लेगा।

गौरतलब है कि राम मन्दिर निर्माण का काम शुरू करने से पहले रामलाल विराजमान को गर्भ गृह से हटाना पड़ेगा। उसके बाद जमीन की पैमाइश और बंदोबस्ती का काम शुरू होगा। उधर अस्थाई राममंदिर के लिए काम शुरू हो गया है। गुरुवार को भी परिसर में काम जारी रहा। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी को भी काम पर लगाया गया है। ट्रस्ट की ओर से पीडब्लूडी से अस्थाई राममंदिर की साफ-सफाई और अन्य कार्यों के लिए कर्मचारियों की मांग की गई थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories