राष्ट्रीयदिल्ली हिंसा : 37 हुई मृतकों की संख्या बढक़र, पुलिस ने...

दिल्ली हिंसा : 37 हुई मृतकों की संख्या बढक़र, पुलिस ने किया AAP पार्षद का घर सील

दिल्ली हिंसा :  37 हुई मृतकों की संख्या बढक़र, पुलिस ने किया AAP पार्षद का घर सील

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध और समर्थन में आयोजित प्रदर्शन के बाद दिल्ली नॉर्थ-ईस्ट इलाके में भड़की दिल्ली हिंसा में कई बेगुनाहों की जान चली गई। 200 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली में कई दिनों की हिंसा के बाद स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सुरक्षा बलों ने गुरुवार तड़के हिंसा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। ये फ्लैग मार्च दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एस.एन. श्रीवास्तव द्वारा बुधवार-गुरुवार मध्यरात्रि में उत्तरपूर्व जिला में स्थिति का जायजा लेने के कुछ घंटों बाद किया गया।

UPDATES :-

– दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। शाम को 2 और लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों का आंकड़ा 37 पहुंच गया है।

– दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद ताहिर हुसैन का घर सील कर दिया है। ताहिर पर आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या में शामिल होने का आरोप है। रिपोर्टों के अनुसार ताहिर जहां रहता है वहां पर नीचे फैक्ट्री और ऊपर मकान है।

– मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोई भी घायल अगर प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराता है तो उसका खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। फरिश्ते स्कीम में अब दंगा प्रभावितों को भी लाभ मिलेगा। मृतकों के परिवार को 10-10 लाख, नाबालिग मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख और मामूली रूप से घायलों को 20-20 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। जिनके घर पूरी तरह जल गए उन्हें 5 लाख और दुकान जलने पर 5 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी का कोई नेता हिंसा में शामिल हो तो उसे दोगुनी सजा दी जाए।

– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सावरकर साहित्य सम्मेलन में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अमित शाह ने अपने संदेश में दिल्ली के हालात का हवाला दिया है और कहा है कि वह एक बैठक में व्यस्त हैं।

-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस आप पार्षद का नाम दिल्ली हिंसा में आने के बारे में कुछ जवाब दे सकते हैं।

-गगन विहार इलाके में गुरुवार को पुलिस को दो शव मिले हैंं। दिल्ली पुलिस को जोहरीपुर एक्सटेंशन के पास नाले में ये दो लाशें मिली हैं। इसी के साथ दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 35 हो गई हैं।

-दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एसएन. श्रीवास्तव ने कहा है कि अभी दिल्ली में हालात पूरी तरह से नॉर्मल हैं, पुलिस की ओर से लगातार केस दर्ज किए जा रहे हैं, जल्द ही कई गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।

राहत देने वाली खबर यह रही कि बुधवार को कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। कहीं से भी हिंसा की खबर नहीं आई। दिल्ली पुलिस ने भी दावा किया कि हालात काबू में हैं। हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले NSA अजीत डोभाल ने भी कहा कि सब शांत है।

अब तक 106 लोग गिरफ्तार, 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई जारी। प्रभावित इलाकों में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात। ड्रोन कैमरे से निगरानी जारी। हमने मदद के लिए 011-22829334, 011-22829335 नंबर जारी किए। हिंसा से जुड़े सभी वीडियो की जांच जारी है।

दरअसल, दिल्ली हिंसा के मामले में भड़काऊ बयानों को लेकर एफआईआर दर्ज करने से जुड़ी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस को गुरुवार तक जवाब देने का निर्देश दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories