[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुमारी शैलजा कानून व्यवस्था को लेेकर बोली- हरियाणा में जंगलराज स्थापित हो गया है
प्रदेश

कुमारी शैलजा कानून व्यवस्था को लेेकर बोली- हरियाणा में जंगलराज स्थापित हो गया है

admin
Last updated: April 18, 2026 9:37 am
admin
Share
SHARE

कुमारी शैलजा कानून व्यवस्था को लेेकर बोली- हरियाणा में जंगलराज स्थापित हो गया है

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों के कारण आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से तहस- नहस हो चुकी है और प्रदेश में जंगलराज स्थापित हो चुका है। यह सरकार इतिहास की सबसे विफल और कमजोर सरकार साबित हो रही है।

यह बातें कुमारी सैलजा ने कांग्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करने के उपरांत कहीं। उन्होंने कहा कि लगातार आ रहे आंकड़े इस सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश कर रहे हैं। अभी हाल ही में आए ताजा आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम हो चुका है। इन आंकडों के अनुसार हरियाणा प्रदेश में रोजाना औसतन 3 हत्या, 5 बलात्कार, महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की 13 से अधिक, 11 अपहरण, 67 चोरी की वारदातें हो रही हैं। जो प्रदेश की तहस-नहस कानून व्यवस्था को दिखाती हैं।

उन्होंने कहा कि जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह भयावह तस्वीर को सामने रख रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2017 में महिलाओं के उत्पीडन के 3326 मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष 2018 में यह बढकर 4151 हो गए। वहीं, वर्ष 2019 में यह बढ़कर 4868 हो गए, इस वर्ष महिलाओं के उत्पीडन के मामलों में 17.27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

वहीं, बलात्कार के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी गई। वर्ष 2017 में बलात्कार के 1248 मामले सामने आए। वर्ष 2018 में यह बढ़कर 1534 हो गए। वहीं वर्ष 2019 में यह बढ़कर 1734 हो गए, इस वर्ष बलात्कार के मामलों में 13.04 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

लूट की घटनाओं की बात करें तो इनमें तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2017 में जहां 1247 मामले लूट के सामने आए, वहीं 2018 में यह बढ़कर 1299 हो गए। वहीं वर्ष 2019 में यह बढ़कर 1359 पहुंच गए, इस वर्ष लूट के मामलों में 4.62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

हत्या के मामलों की बात करें तो वर्ष 2017 में हत्या के 1048 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2018 में यह बढ़कर 1101 हो गए। वहीं, वर्ष 2019 में यह बढ़कर 1129 हो गए, औसतन रोजाना तीन से अधिक हत्या की वारदातें हो रही हैं। वर्ष 2019 में हत्या के मामलों में 2.54 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई।

यह आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश किस तरह से अपराध का हब बन चुका है और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के किसी भी वर्ग के हित से इस सरकार का कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को यह सरकार पूरी तरह से बर्बाद करने में जुटी हुई है। पिछ्ले 2 वर्षों में प्रदेश में सवा सौ स्कूल बंद कर दिए गए, वहीं नए स्कूल सिर्फ 40 खोले गए। वहीं, प्रदेश के 1026 सरकारी स्कूलों को यह सरकार बंद करने की तैयारी कर रही है। हमारे प्रदेश के हजारों बच्चो का भविष्य इस सरकार ने अंधकार में डाल दिया है। मार्च के महीने में प्रदेश में 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं होने वाली है, जिनमें कुछ दिन ही बचे हैं। लेकिन हजारों बच्चों के रोल नंबर रोक दिए गए। परीक्षा से ठीक पहले बच्चों की तैयारियों का वक्त होता है, उस समय हमारे बच्चों के रोल नंबर रोककर उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित कर रही सरकार का एक और कारनामा सामने आया है। किलोमीटर स्कीम घोटाले में जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। ब्लैक लिस्ट करने के बजाय सरकार उन्हें इनाम देते हुए उनसे बसें लेने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस सरकार के जनविरोधी फैसलों का पुरजोर तरीके से विरोध कर रही है और अभी चल रहे विधानसभा के बजट सत्र में भी कांग्रेस विधायकों द्वारा इस सरकार के इन जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है और जनहित के मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कुमारी सैलजा को व्यापरियों को आ रही समस्याओं, चौपट उद्योग धंधों, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था समेत प्रदेश की कई समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ज्वालामुखी टिहरी रोड पर ड्राइवर झुलसा स्कोर्पियो में अचानक लगी आग से
Next Article DELHI : अब तक 10 लोगों की CAA को लेकर हिंसा में मौत, लगाया चार थाना क्षेत्र में कर्फ्यू

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?