[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भारत में ट्रंप ने कहा कुछ, लेकिन पाकिस्तान समझा और कुछ! बयान को बताया अभूतपूर्व विदेश मंत्री कुरैशी ने
राष्ट्रीय

भारत में ट्रंप ने कहा कुछ, लेकिन पाकिस्तान समझा और कुछ! बयान को बताया अभूतपूर्व विदेश मंत्री कुरैशी ने

admin
Last updated: April 17, 2026 3:36 pm
admin
Share
SHARE

भारत में ट्रंप ने कहा कुछ, लेकिन पाकिस्तान समझा और कुछ! बयान को बताया अभूतपूर्व विदेश मंत्री कुरैशी ने

इस्लामाबाद। भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में पाकिस्तान का नाम आतंकवाद के संदर्भ में लिया लेकिन पाकिस्तान के शासक इसे साबित करने में लगे हुए हैं कि ट्रंप ने भारत में पाकिस्तान की तारीफ की है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि भारत में पाकिस्तान के बारे में ट्रंप ने जो कुछ कहा है, वह अभूतपूर्व व बेहद खास है।

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि ट्रंप का यह कहना बहुत मायने रखता है कि अमेरिका के पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने जो कुछ कहा, वह अभूतपूर्व है। इसके महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता। कुरैशी ने ट्रंप के बयान की अपनी अलग ही व्याख्या में कहा, ट्रंप क्षेत्र में शांति और स्थायित्व चाहते हैं।

उन्होंने भारत से क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाने और शांति व स्थायित्व में मददगार बनने को कहा है। इसके बाद कुरैशी तुरंत कश्मीर मुद्दे पर आ गए और कहा कि यह (शांति-स्थायित्व) तभी संभव है जब कश्मीर मुद्दा सुलझ जाएगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा भारतीय सरकार ने पहले से ही एक जटिल समस्या को और उलझा दिया है। बीते साल पांच अगस्त को भारत द्वारा उठाए गए कदम (अनुच्छेद 370 को रद्द करना) ने कश्मीर की पहचान को प्रभावित किया है और इसे कई हिस्से में तोड़ दिया है। उन्होंने दिल्ली में हो रही हिंसा के हवाले से कहा कि भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) ने जो समस्याएं पैदा की हैं और इसे लेकर दिल्ली में जो हिंसा हो रही है, उसे देखते हुए इस कानून पर पाकिस्तान के रुख को समझा जा सकता है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article रेलवे ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सूचना सुविधा शुरू की दिव्यंगजनों के लिए
Next Article फिर हुई दिल्ली में हिंसा, पुलिसकर्मी समेत 4 की मौत, फूंका टायर मार्केट को

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?