[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Video : सांप्रदायिकता के तंदूर को हिंसा, आगजनी, पत्थरबाजी से दहकाने की कोशिश
राष्ट्रीय

Video : सांप्रदायिकता के तंदूर को हिंसा, आगजनी, पत्थरबाजी से दहकाने की कोशिश

admin
Last updated: April 17, 2026 3:36 pm
admin
Share
SHARE

Video : सांप्रदायिकता के तंदूर को हिंसा, आगजनी, पत्थरबाजी से दहकाने की कोशिश

दिल्ली में मचा हिंसा का तांडव कोई सामान्य घटना नहीं है। एक ऐसी घटना, जिसने छोटी से छोटी एजेंसी से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक सभी को हिलाकर रख दिया है। केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली की हिंसा बाबत जो रिपोर्ट दी उसने तो सभी के होश उड़ा दिए। सूत्रों के अनुसार, दो दिन की हिंसा इस स्तर तक पहुंच गई थी कि लोगों के घरों में घुसकर उन्हें मारना बाकी था। अगर पुलिस मौके पर पहुंचने में एक घंटा और देरी कर देती तो हालात ऐसे होते कि जिन्हें बयां करना मुश्किल हो जाता। इसी रिपोर्ट के बाद सभी की नींद टूटी है। रिपोर्ट में कहा गया कि लोग एक दूसरे पर इस तरह से हमला कर रहे थे कि जैसे वे दो शत्रु देशों के लोग हों।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मंगलवार को यह संकेत दिया कि किसी भी इलाके में पुलिस बल पर्याप्त संख्या में नहीं था। यही वजह रही कि उपद्रवी जमकर हिंसा करते रहे, लेकिन उन्हें रोकने के लिए वहां कोई नहीं पहुंचा। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस के एक ज्वाइंट सीपी ने हिंसा को देखते हुए सुरक्षा बलों की कम से कम 75 कंपनियां देने की मांग की थी। इस बात को दिल्ली सरकार भी जानती है।

जाफराबाद, मौजपुर और भजनपुरा समेत कई दूसरे इलाकों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन जब हिंसक हो गए तो पुलिस अफसरों ने स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए 75 कंपनियां मांगी थी। इन इलाकों में जब हालात पूरी तरह बिगड़ गए तो 15 कंपनियों को मौके पर भेजा गया। ये कंपनियां नाकाफी थीं।

नोएडा में दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में हिंसा को देखते हुए रेड अलर्ट जारी

उपद्रवियों की संख्या हजारों में थी। जिस तरीके से सोशल मीडिया में हिंसा बढ़ाने वाले संदेश वायरल हो रहे थे, उससे उपद्रवियों का दुस्साहस बढ़ता चला गया। यहां तक कि सोशल मीडिया में जब यह भी लिखा जाने लगा कि किसे कौन से मेट्रो स्टेशन पर और कब पहुंचना है, तो इसका मतलब उस वक्त स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। भले ही मीडिया में संख्या का हवाला नहीं दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपर्याप्त पुलिस बल को लेकर अपनी नाराजगी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और एलजी अनिल बैजल के समक्ष जाहिर की है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि भजनपुरा, चांदबाग, जाफराबाद, गोकुलपुरी, मौजपुर, बाबरपुर और दूसरे कई इलाकों में एक बार तो ऐसी स्थिति पैदा हो गई कि अब उपद्रवी लोगों को उनके घरों में घुसकर मारेंगे। हालात बिल्कुल ऐसे ही थे। बीच राह में जो भी मिल रहा था, उपद्रवी उसे मार रहे थे। अगर किसी के पास कोई सामान होता तो उसके साथ लूटपाट हो रही थी। वाहन और सामान जलाया जा रहा था। केंद्रीय एजेंसी की इस रिपोर्ट के आधार पर ही मंगलवार को गृह मंत्रालय में बैठकों के दौर शुरू हुए।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article CAA को लेकर हिंसा,5 लोगों की मौत पुलिसकर्मी सहित , बंद किए 5 मेट्रो स्टेशन, मुख्यमंत्री ने बुलाई विधायकों की बैठक
Next Article CAA: हालत गंभीर दिल्ली हिंसा में घायल हुए DCP अमित शर्मा की, आईसीयू में भर्ती

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?