राष्ट्रीयदिल्ली में भड़की हिंसा: सरेआम शाहरुख़ ने पुलिसकर्मी पर चलाई थी गोली,...

दिल्ली में भड़की हिंसा: सरेआम शाहरुख़ ने पुलिसकर्मी पर चलाई थी गोली, दिल्ली पुलिस ने की पहचान

दिल्ली में भड़की हिंसा: सरेआम शाहरुख़ ने पुलिसकर्मी पर चलाई थी गोली, दिल्ली पुलिस ने की पहचान

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली की हिंसा की तस्वीरों और वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन तस्वीरों में सबसे अधिक विचलित करने वाली तस्वीर में युवक हाथ में पिस्तौल लिए दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर में तो यह युवक एक पुलिसकर्मी पर पिस्तौल ताने हुए दिखाई दे आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि इस युवक की शिनाख्त शाहरुख के रूप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में अब तक एक पुलिसकर्मी सहित 6 लोग मारे गए हैं। IPS अफसर ACP गोकुलपुरी अनुज कुमार भी पत्थरबाज़ी में जख्मी हुए हैं। उन्हें मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से जख्मी DCP शाहदरा अमित शर्मा की सर्जरी चल रही है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने दिल्ली के सभी जिलों के DCP को सख्त आदेश दिया है कि स्थिति नियंत्रण में रखे, पथराव आगजनी न हो।

इसके साथ ही दिल्ली की तमाम फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है। सभी धार्मिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने अपनी फोर्स को उपद्रवियों से कड़ाई से निपटने के आदेश जारी किए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दिल्ली दौरे को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories