राष्ट्रीयट्रंप बोले, भारत का आंतरिक मामला CAA, आतंकवाद और आर्टिकल 370 के...

ट्रंप बोले, भारत का आंतरिक मामला CAA, आतंकवाद और आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कहा…

ट्रंप बोले, भारत का आंतरिक मामला CAA, आतंकवाद और आर्टिकल 370 के मुद्दे पर कहा…

नई दिल्ली। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को बड़ा झटका देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि कट्टर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत और अमेरिका साथ हैं और उनकी सरकार पाकिस्तानी जमीन से संचालित आतंकवादियों पर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रंप ने शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित की।

उन्होंने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने जाने को लेकर कहा कि यह भारत-पाकिस्तान के बीच का मामला है। ये लंबे वक्त से चला आ रहा है। ट्रंप ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कहा कि इस पर भारत खुद फैसला करेगा। ये उसका अंदरूनी मामला है। इस पर पीएम मोदी से कोई बातचीत नहीं हुई है। भारत आने वाले समय में बहुत सशक्त होने जा रहा है।

ये यात्रा मेरे और मेरे परिवार के लिए यादगार रहेगी। भारत में हमारे दो दिन बहुत शानदार गुजरे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सकारात्मक बातचीत हुई। भारत सचमुच एक महान देश है। इस समय भारत-अमेरिका के रिश्ते सबसे अच्छे हैं। हमने कई मुद्दों पर विचार किया। हम भारत के साथ संबंधों को बढ़ावा देना चाहते हैं। हम पूरी दुनिया में शांति चाहते हैं।

अफगानिस्तान में शांति लाने की दिशा में काम जारी है। कोई बेगुनाह नहीं मारा जाना चाहिए। इस्लामिक आतंकवाद ना फैले इस दिशा में हम प्रयासरत हैं। सीरिया में जो हुआ उसे पूरे विश्व ने देखा। हम इसे रोकने के दिशा में काम कर रहे हैं। आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। रेडिकल इस्लाम जड़ से खत्म करने की कोशिश जारी है। इसके लिए सभी देशों को आगे आना चाहिए। इसे लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में हैदराबाद हाउस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने अपने नागरिकों को कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से बचाने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा, अमेरिका पाकिस्तान की धरती से संचालित आतंकवादियों का सामना करने के लिए पाकिस्तान से भी सकारात्मक रूप से बातचीत कर रहा है।

सोमवार को पाकिस्तान से अच्छे रिश्तों का हवाला देने के अगले दिन ही राष्ट्रपति ट्रंप ने इस्लामाबाद पर तीखा हमला किया है और उसे उसकी जमीन से संचालित आतंकवादी संगठनों के लिए जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान ट्रंप और मोदी ने रक्षा से लेकर महिला सशक्तीकरण तक के सभी क्षेत्रों में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ट्रंप ने कहा कि आज नई दिल्ली में मोदी से चर्चा के दौरान दोनों देश रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा, भारत अमेरिका से तीन अरब डॉलर से ज्यादा कीमत के आधुनिक सैन्य उपकरण, अपाचे और दुनिया के बेहतरीन एमएच60 रोमियो हैलीकॉप्टर खरीदेगा। मोदी के साथ मिलकर वे अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ क्वैड पहल को दोबारा सशक्त कर रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories