राष्ट्रीयप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटेरा स्टेडियम में कहा, भारत और अमेरिका का...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटेरा स्टेडियम में कहा, भारत और अमेरिका का रिश्ता नए दौर में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटेरा स्टेडियम में कहा, भारत और अमेरिका का रिश्ता नए दौर में

अहमदाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप आज दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच हैं। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने नमस्ते ट्रंप, नमस्ते ट्रंप, नमस्ते ट्रंप कहकर अपने भाषण का प्रारंभ किया । इसके बाद स्टेडियम में मौजूद जनसैलाब से इंडिया यूएस फ्रेंडशिप के साथ लॉन्ग लिव का नारा लगवाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका का रिश्ता नए दौर में पहुंच गया है। आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास रच रहा है। आज हम इतिहास में दोहराते हुए भी देख रहे हैं। पांच महीने पहले मैंने अपनी अमेरिकी यात्रा की शुरुआत ह्यूस्टन में हुए हाउडी मोदी कार्यक्रम से की थी और आज मेरे दोस्त प्रेजिडेंट डॉनल्ड ट्रंप अपनी ऐतिहासिक भारत यात्रा का आरंभ अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप से कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतनी लंबी यात्रा के बाद भी सीधे साबरमती आश्रम गए और फिर यहां मोटेरा स्टेडियम में हैं। दुनिया की सबसे बड़ी डिमॉक्रसी में आपका हृदय से बहुत-बहुत स्वागत है। भारत-अमेरिका का रिश्ता नए दौर में है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रेजिडेंट ट्रंप! आप जिस धरती पर हैं, वहां 5 हजार साल पुराना धौलाविरा रहा है और उतना ही पुराना सी पोर्ट लोथल भी रहा है। आप उस साबरमती के तट पर हैं जिसका भारत की आजादी में अहम स्थान रहा है। एक लैंड ऑफ दी फ्री है तो दूसरा पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। एक को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर गर्व है तो दूसरे को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का गौरव है। इवांका दो साल पहले भारत आईं थीं। तब आपने कहा था कि मैं दोबारा भारत आना चाहूंगी। आप यहां फिर से आई हैं। बहुत खुशी की बात है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories