राष्ट्रीयकेजरीवाल ने CAA को लेकर हुई हिंसा पर शाह से की कानून...

केजरीवाल ने CAA को लेकर हुई हिंसा पर शाह से की कानून व्यवस्था सुधारने की अपील

केजरीवाल ने CAA को लेकर हुई हिंसा पर शाह से की कानून व्यवस्था सुधारने की अपील

नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जाफराबाद और मौजपुर में रविवार रात जमकर बवाल देखने को मिला तो वहीं सोमवार को भी झड़पें और आगजनी से दिल्ली दहल उठी। सोमवार दोपहर दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र में नागरिकता कानून के विरोधी और समर्थक आमने सामने आ गए। हिंसक घटनाओं पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के कई इलाकों से शांति व्यवस्था और सद्भाव बिगड़ने की सूचना सामने आ रही है जोकि दुखद है। मैं माननीय उपराज्यपाल और माननीय केंद्रीय गृहमंत्री से अपील करता हूं कि वह दिल्ली की कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए उचित कदम उठाएं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories