[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » BIHAR ASSEMBLY ELECTION : CM नीतीश ने कहा, न कोई मुद्दा है, न ही कार्यक्रम विपक्ष के पास
प्रदेश

BIHAR ASSEMBLY ELECTION : CM नीतीश ने कहा, न कोई मुद्दा है, न ही कार्यक्रम विपक्ष के पास

admin
Last updated: April 18, 2026 9:37 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यहां शनिवार को कहा कि बिहार की जनता को सही और गलत की पहचान है। विपक्षी दल के पास न कोई मुद्दा है, न ही कोई कार्यक्रम। उन्होंने दावा किया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

बिहार प्रदेश जद (यू) के क्षेत्रीय संगठन प्रभारियों, जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि कुछ लोगों का काम केवल लोगों में भ्रम फैलाना होता है। वैसे लोगों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं। उन्होंने कहा, जिन विचारों को लेकर पार्टी आज तक चलती रही है, उन विचारों से समझौता किसी कीमत पर नहीं होगा।

बिहार में धर्म, संप्रदाय, जाति या लिंग के आधार पर किसी से भेदभाव का प्रश्न ही नहीं उठता। बैठक में जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, महासचिव आरसीपी सिंह, लोकसभा में दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्षों सहित आए तमाम नेताओं ने भी अपनी बातें रखी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि दल के सभी कार्यकर्ता जन-जन तक अपने नेता के कामों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास के जितने आयाम देखने को मिले हैं, वे अभूतपूर्व है। उन्होंने बिहार में राज्य में चलाए जा रहे शराबबंदी, दहेजबंदी, जल-जीवन-हरियाली जैसे सामाजिक अभियानों की चर्चा करते हुए कहा कि इन अभियानों ने देश और दुनिया का ध्यान खींचा है।

सिंह ने कहा कि विकास कार्यों और सामाजिक अभियानों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर करीब सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अब बनेगा जोनल प्लान हर इलाके का
Next Article दुकाने बंद कराने को लेकर तनातनी आरक्षण व संविधान से छेड़छाड़ के विरोध में

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?