[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे अमेरिका में निवेश कर रहे भारतीय निवेशकों से मुलाकात
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे अमेरिका में निवेश कर रहे भारतीय निवेशकों से मुलाकात

admin
Last updated: April 17, 2026 3:39 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते अपने भारत दौरे के बीच अमेरिका में निवेश कर रहे भारतीय निवेशकों से मुलाकात करेंगे। आधिकारिक दौरे में देश के औद्योगिक आधार को पुनर्जीवित करने की ट्रंप की भव्य योजना के रूप में भारत के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा, जो उनके चुनावी मंच का एक मुख्य तत्व है।

ट्रंप कह चुके हैं कि यह यात्रा बहुत ही रोमांचक होने वाली है। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को भारत के राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) की ओर से राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही अहमदाबाद में मेगा इवेंट (बड़े कार्यक्रम) में भाग लेने के साथ ही ताजमहल की यात्रा करना भी उनके दौरे में शामिल है।

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप सोमवार को अहमदाबाद में आएंगे, इसके बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सरदार पटेल स्टेडियम में संबोधन देंगे। बाद में वे ताजमहल का दीदार करने के लिए अपनी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ आगरा के लिए रवाना होंगे।

अंत में रात्रिवास के लिए वे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और अगले दिन मंगलवार को दिन भर के व्यस्त कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसमें समारोह और औपचारिक कार्यक्रम शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और इसके बाद आमतौर पर बहुत सारे समारोह के साथ आयोजित होने वाले रात्रिभोज में शामिल होंगे।

उनके कार्यक्रम में अमेरिकी दूतावास के स्टॉफ कर्मचारियों से मुलाकात करना भी शामिल है। अधिकारी ने कहा कि इसके बीच अमेरिका में विनिर्माण में निवेश करने वाली कंपनियों पर विशेष ध्यान देने के तहत वे भारतीय निवेशकों के साथ बिजनेस इवेंट में हिस्सा लेंगे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आधी रात को जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे एक और बन गया शाहीनबाग, मेट्रो स्टेशन बंद
Next Article प्रमोशन में आरक्षण के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने बुलाया ‘भारत बंद’

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?